Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

बेटे की मौत, मौके पर आ रहे पिता का एक्सीडेंट:कैंपर की टक्कर से दोनों पैर टूटे; तारों पर लटका शव 5 घंटे बाद उतारा

जालोर : जालोर में बिजली फाल्ट ठीक करने खंबे पर चढ़े FRT कर्मचारी की 11KV की लाइन पर करंट लगने से मौत हो गई। वह 11KV की लाइन पर काम कर रहा था इसी दौरान किसी ने लाइन क्लियर होने की सूचना दे दी। ऐसे में, लाइनमैन ने लाइट चालू कर दी। करंट के झटके से युवक तारों पर ही लटक गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही उसके पिता बाइक लेकर घर से निकले। रास्ते में एक कैंपर गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों पैर टूट गए और सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है।

इधर, युवक का शव 5 घंटे तक पोल पर लटका रहा। बिजली विभाग के XEN लालचंद ने बताया कि परिवार व ग्रामीण और के साथ समझौते के दौरान 11 लाख मुआवजा सहित अन्य मुआवजे की बात पर समझौता हुआ और उसके बाद शव को उतार कर मौजूद में रखवाया

मामला जालोर के थाना बिशनगढ़ के बालवाड़ा गांव का बुधवार सुबह 9 बजे का है।

11 लाख के मुआवजे के बाद युवक का शव नीचे उतारा गया।

11 लाख के मुआवजे के बाद युवक का शव नीचे उतारा गया।

तस्वीर, अखराम की है। उसका शव तारों से उतारने से परिजनों ने मना कर दिया था।

तस्वीर, अखराम की है। उसका शव तारों से उतारने से परिजनों ने मना कर दिया था।

परिजन बलवाड़ा में इकट्ठा होने लगे और अखाराम के लिए मुआवजा मांगा।

परिजन बलवाड़ा में इकट्ठा होने लगे और अखाराम के लिए मुआवजा मांगा।

परिजनों ने आरोप लगाया कि अब तक कोई बड़ा अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि अब तक कोई बड़ा अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया है।

तस्वीर, अखाराम के पिता की बाइक की है। यहीं उनका एक्सीडेंट हुआ था।

तस्वीर, अखाराम के पिता की बाइक की है। यहीं उनका एक्सीडेंट हुआ था।

9 बजे से तारों पर लटका है शव

जानकारी के अनुसार, थलुंडा के रहने वाले एफआरटी (FRT) टीम के कार्मिक अखाराम मेघवाल (35) की करंट लगने से मौत हो गई।

चाचा सकाराम ने बताया- अखाराम को किसी ने कॉल करके यहां बुलाया था। वह यहां पहुंचा और उसने बालवाड़ा जीएसएस से शट डाउन लेकर फाल्ट ठीक करने का काम शुरू किया। इसी दौरान पीछे से लाइनमैन ने बिजली चालू कर दी। करंट का झटका लगते ही उसकी मौत पर ही मौत हो गई।

हादसे को हुए 5 घंटे बीत गए हैं, कोई बड़ा अधिकारी मिलने नहीं आया है। पुलिस भी लाइनमैन को सुरक्षा दे रही है।

पिता को कैंपर ने टक्कर मारी पैर टूटे

अखाराम मेघवाल के भाई दिनेश कुमार ने बताया- हमें मौत की सूचना मिली तो पिता रूपाराम हमारे 2 जानकारों पप्पूराम और वालाराम के साथ मौके पर आने के लिए रवाना हुए। इस दौरान रास्ते में एक कैंपर गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर के पीछे चोट लगी है। वहीं दोनों पैर टूट गए हैं। उनके साथ बाइक पर आ रहे पप्पूराम और वालाराम के भी एक-एक पैर टूट गया है। उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *