Breaking
Tue. Jun 16th, 2026

पुलिसकर्मी ने सड़क पर हाथ जोड़कर पैर छुए:लड़खड़ाता हुए वर्दी पर लगी नेम प्लेट को छुपाया, बस की चपेट में आने से बचा

झुंझुनूं : झुंझुनूं में रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर कॉन्स्टेबल कार सवार के हाथ जोड़कर पैर छूता हुआ नजर आया। नाम पूछने पर लड़खड़ाता हुए वर्दी पर लगी नेम प्लेट को छुपाने का प्रयास किया। इस दौरान रोडवेज बस की चपेट में आने से बच गया। इस दौरान लोगों ने पुलिसकर्मी पर नशे में होने का आरोप लगाया।

घटना 28 अप्रैल शाम की है, जिसका वीडियो आज सामने आया है।

झुंझुनूं रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर एक पुलिसकर्मी लड़खड़ाते हुए कार सवार के पास पहुंचा।

कॉन्स्टेबल ने कार सवार युवक के कंधे पर हाथ रखा, युवक के दूर हटने पर कॉन्स्टेबल ने हाथ जोड़ लिए।

कॉन्स्टेबल हाथ जोड़ते हुए युवक के पीछे गया और उसके पैर छुए। इस दौरान वह मौके से गुजर रही रोडवेज बस की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।

नाम पूछने पर पुलिसकर्मी पीछे मुड़ा और बस को रुकने का इशारा किया। इसके बाद वह लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ गया।

बीच सड़क पर पहुंचकर रुकवाए वाहन

जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई देने वाला पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में तैनात निर्मल बताया जा रहा है। वह अचानक रेलवे स्टेशन के सामने मुख्य सड़क पर पहुंचा और लहराते हुए बीच सड़क पर आ गया। इस दौरान उसने आने-जाने वाले वाहनो रुकवाना शुरू कर दिया।

लोगों के सामने हाथ जोड़े, पैर पकड़ने लगा

कार के रुकने पर पुलिसकर्मी लड़खड़ता हुए पास में पहुंचा। कॉन्स्टेबल ने कार से बाहर आए युवक के कंधे पर हाथ रखने का प्रयास किया। इस पर युवक पीछे हट गया। इस पर कॉन्स्टेबल हाथ जोड़ता हुआ दिखा। युवक का पीछा करते हुए सड़क पर ही झुककर उनके पैर छूने लगा।

बहस, छीना-झपटी और बस से टकराने से बचा

मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। इस दौरान कुछ युवकों और पुलिसकर्मी के बीच बहस भी हुई। इसी बीच वह सड़क से गुजर रही रोडवेज बस की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। इसके बाद उसने लोक परिवहन की बस को रुकवाने के लिए हाथ से इशारा किया।

नशे की आशंका, आधिकारिक पुष्टि नहीं

स्थानीय निवासियों और राहगीरों के अनुसार, पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस लाइन के आरआई राजकुमार पूनियां ने बताया – निर्मल पुलिस लाइन में तैनात है। उसका कोई वीडियो मेरे संज्ञान में नहीं है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *