Breaking
Mon. Jun 22nd, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में दो दिन में FIR संभव:टिन्नू यादव समेत 80 लोग नामजद होंगे; SIT आज योगी को रिपोर्ट सौंपेगी

अयोध्या : अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) आज सीएम योगी को शुरुआती रिपोर्ट सौंप सकती है। रविवार शाम टीम योगी से मिलने पहुंची थी, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। सीएम मानसून सत्र समेत अन्य मीटिंग में व्यस्त थे।

SIT ने 7 पेन ड्राइव में डेटा सेव किया है। 6 दिन की जांच में 150 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। इनमें से 25 लोगों पर कार्रवाई हो सकती है। जिन लोगों से SIT पूछताछ कर चुकी है, उन्हें अगले आदेश तक कहीं बाहर न जाने की चेतावनी दी गई है। इनमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा भी शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव अयोध्या छोड़कर कर्नाटक चले गए हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने SIT को अयोध्या छोड़ने की जानकारी दी है या नहीं। भास्कर रिपोर्टर ने उनके नंबर पर फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। मैसेज भेजकर भी प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, मगर कोई जवाब नहीं मिला।

SIT मामले में आज या कल में FIR भी करा सकती है। चंपत राय के करीबी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू और अनुकल्प समेत 80 लोगों को नामजद किया जा सकता है। इसमें ट्रस्ट के पदाधिकारियों के नाम भी बताए जा रहे हैं। टिन्नू चंपत राय का करीबी है। दान राशि की गिनती से जुड़े काम देखता था। उस पर आरोप है कि 8 महीने की CCTV फुटेज डिलीट कराई। वहीं, अनुकल्प मिश्रा भी राम मंदिर में नौकरी करता है।

सपा प्रमुख और पूर्व मंत्री ने चोरी का मुद्दा उठाया था

  • सपा सरकार में मंत्री रह चुके पवन पांडेय ने 7 जून को दावा किया था कि राम मंदिर से 5 से साढ़े 7 करोड़ रुपए तक की चोरी की गई। पार्टी प्रमुख अखिलेश ने भी कहा था कि मामले पर सरकार की चुप्पी संदिग्ध है। कोर्ट को मामला देखना चाहिए।
  • चंपत राय ने सफाई दी थी कि अभी तक ऐसी कोई भी बात सामने नहीं आई है। विवाद बढ़ा तो भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने 9 जून को प्रधानमंत्री को लेटर लिखकर CBI जांच की मांग की। अगले दिन यानी 10 जून को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने मंदिर ट्रस्ट से मामले की रिपोर्ट मांग ली।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *