Breaking
Mon. Jun 22nd, 2026

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

  • जमीन विवाद को लेकर बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर बिहार के गोपालगंज में एक पैतृक जमीन विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में भूमि विवादों की गंभीरता को उजागर कर दिया है। माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड तिवारी टोला में पहले के जमीन विवाद को लेकर पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार 21 जून 2026 को बेलसंड तिवारी टोला निवासी विजयेन्द्रनाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। सूचना मिलते ही सदर-02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और माधोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी तथा आरोपी द्वारा पहने गए खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। 

प्रारंभिक जांच में सामने आई ये बातें
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पूर्व के जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी राजेश साह ने विजयेन्द्रनाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपी राजेश साह, पिता महेश साह, माधोपुर,थाना क्षेत्र के बेलसंड निवासी है।

जांच के लिए विशेष टीम का गठन
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सीटी ने कड़ा रुख को अपनाते हुए इस पूरे केस की कमान एक विशेष टीम को सौंप दी है। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार खुद इस स्पेशल टीम की कमान संभाल रहे हैं। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *