अयोध्या : अयोध्या में युवक ने पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। बांके से पत्नी का गला काट दिया। पास में सो रहे 5 साल के बेटे को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। झोपड़ी में शवों को छोड़कर रात में ही फरार हो गया।

घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बछड़ा सुलतानपुर की है। शनिवार सुबह आरोपी का बड़ा बेटा घर पहुंचा तो घटना का खुलासा हुआ। आसपास के लोगों को बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बेटे ने बताया कि शुक्रवार रात मम्मी-पापा में झगड़ा हुआ था।

तस्वीरें देखिए…

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

मर्डर के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।

मर्डर के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।

घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने जांच की।

घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने जांच की।

रात में झगड़ा हुआ फिर मां-बेटे को मार डाला

SSP राज करण नैय्यर ने बताया कि असम के बरबटा जिले का रहने वाला शहजान खंडकर 8 माह पहले अयोध्या आया था। वह नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बछड़ा सुलतानपुर में परिवार के साथ डेरा डालकर रह रहा था। यह लोग कबाड़ बीनने का काम करते हैं।

शुक्रवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। शहजान ने पत्नी नेशिया बेगम की बांके से गला काटकर हत्या कर दी। पास में सो रहे पांच साल के बेटे सहादकर खेडकर (5) को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला।

इसके बाद आरोपी फरार हो गया। शनिवार सुबह 7 बजे उसका बड़ा बेटा नेबुतुल्ला (10) घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह, नगर कोतवाली अश्विनी पांडेय ने घटनास्थल की जांच की। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।

बेटे ने कहा- रात में झगड़ा कर रहे थे मम्मी-पापा

शहजान का बड़ा बेटा नेबुतुल्ला ने बताया कि रात में मम्मी-पापा झगड़ा कर रहे थे। इसके बाद मैं पास की झोपड़ी में सोने चला गया। सुबह पहुंचा तो खून से लथपथ मां का शव पड़ा हुआ था। पास में ही उसके छोटे भाई की डेडबॉडी थी। पापा घर में नहीं थे।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमों को लगाया है।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमों को लगाया है।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें लगीं

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बांके से पत्नी का गला काटा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पड़ोसी करम अली ने बताया कि पत्नी और पति के बीच झगड़ा होता रहता था। सुबह मुझे मर्डर की जानकारी मिली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *