Breaking
Fri. Jun 5th, 2026

नोएडा में 28 मंजिला अपार्टमेंट में आग, 2 फ्लैट जले:12वें फ्लोर पर आग, 6वें तक ही पहुंचा दमकल का पानी; फिर क्रेन मंगाई

नोएडा : नोएडा में एक हाईराइज बिल्डिंग सोसाइटी में शुक्रवार सुबह 7 बजे आग लग गई। सेक्टर-75 में IVY काउंटी सोसाइटी के 28 मंजिला बिल्डिंग के 12वें फ्लोर में आग लगी। तेज हवा के चलते आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फ्लैट की खिड़कियों से ऊंची लपटें निकलने लगीं। आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया।

सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। लोग सीढ़ियों से बाहर भागे। इस दौरान मची अफरातफरी में कई लोग घबरा गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। रेस्क्यू शुरू किया गया।

शुरुआत में दमकल की जो गाड़ियां आईं, उनका पानी 6 फ्लोर तक ही पहुंच पाया। जबकि आग 12वीं फ्लोर में लगी थी। कुछ देर बाद हाईड्रोलिक क्रेन मंगाई गई। इसके बाद फ्लैट में पानी डाला गया।

राहत की बात यह रही कि बिल्डिंग में फायर सेफ्टी उपकरण लगे थे, इसकी मदद से करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एहतियात के तौर पर आसपास के टावर को भी खाली कराया गया। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

दमकल का पानी जब 12वीं फ्लोर तक नहीं पहुंच पाया तो एक युवक ने कहा…

QuoteImage

फायर ब्रिगेड है या होली के फव्वारे हैं। 6-7 फ्लोर के ऊपर पानी तो पहुंच ही नहीं रहा। ये हमारे यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर है। ये बस नीचे घरों में गमलों को पानी दे रहे हैं। सब यूजलेस सिस्टम।QuoteImage

इस बीच, नोएडा में आग लगने की एक और घटना हुई। सेक्टर-52 के ‘ई-3 शताब्दी विहार’ के पेइंग गेस्ट (PG) आवास में आग लग गई। यहां बहुमंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट है। ऊपरी मंजिलों पर छात्रों के लिए पीजी है। आग रेस्टोरेंट में लगे फ्रीजर में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। ऊपर फंसे 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग पर काबू पा लिया गया है।

नोएडा सेक्टर 75 में IVY काउंटी सोसाइटी के फ्लैट से आग की लपटें और धुएं का गुबार निकलता दिखाई दिया।

नोएडा सेक्टर 75 में IVY काउंटी सोसाइटी के फ्लैट से आग की लपटें और धुएं का गुबार निकलता दिखाई दिया।

फ्लैट में आग के बाद पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया। आसपास की इमारतों को भी एहतियातन खाली कराया गया है।

फ्लैट में आग के बाद पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया। आसपास की इमारतों को भी एहतियातन खाली कराया गया है।

आग के बाद सोसाइटी में धुआं भर गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

आग के बाद सोसाइटी में धुआं भर गया। दमकल की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फ्लैट की खिड़कियों से आग की लपटें निकलने लगीं।

आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फ्लैट की खिड़कियों से आग की लपटें निकलने लगीं।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से 12वीं मंजिल तक पानी नहीं पहुंच पाया। इसके बाद हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से आग पर काबू पाया गया।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से 12वीं मंजिल तक पानी नहीं पहुंच पाया। इसके बाद हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से आग पर काबू पाया गया।

नोएडा सेक्टर 52 में रेस्टोरेंट में फ्रीजर में धमाका होने से आग लग गई।

नोएडा सेक्टर 52 में रेस्टोरेंट में फ्रीजर में धमाका होने से आग लग गई।

नोएडा सेक्टर 52 में लगी आग के बाद कॉम्प्लेक्स में फंसे 15 लोगों को सही सलामत बाहर निकाला गया।

नोएडा सेक्टर 52 में लगी आग के बाद कॉम्प्लेक्स में फंसे 15 लोगों को सही सलामत बाहर निकाला गया।

आग से दो फ्लैट जलकर राख

CFO प्रदीप कुमार ने बताया कि IVY काउंटी सोसाइटी के 28 मंजिला बिल्डिंग में 12वें फ्लोर के फ्लैट में लगी। आग फ्लैट नंबर 1204 शुरू हुई। देखते ही देखते 1203 को भी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड टीम ने हाइड्रोलिक क्रेन और बिल्डिंग में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों की वजह से आग पर काबू पाया।

नोएडा सेक्टर-52 में रेस्टोरेंट में फ्रीजर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी

CFO प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर-24 में सेक्टर-52, शताब्दी विहार के पास स्थित एक कॉम्प्लेक्स में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस यूनिट एवं स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य किया गया। आग रेस्टोरेंट में लगे फ्रीजर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। फायर सर्विस यूनिट द्वारा टीम बनाकर 15 व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाला गया। आग पर काबू पाया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।

नोएडा सेक्टर 75 और 52 में लगी आग पर CFO बोले- सभी फंसे लोगों को बचाया गया

CFO प्रदीप कुमार चौबे ने बताया- सेक्टर 52 में ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट बना हुआ है। हम लोग पहले ही सेक्टर 75 में आग बुझा रहे थे, जहां काउंटी सोसाइटी में फ्लैट की 12वीं मंजिल पर आग लगी थी। वहां से और अन्य जगहों से तत्काल टीमों को रवाना किया गया। यहां पर शुरूआत में लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी, लेकिन हमारा रिस्पॉन्स टाइम इतना अच्छा रहा कि तत्काल हमारी गाड़ियां मौके पर पहुंची और हमारी टीमों ने अंदर घुसकर आग को बुझा दिया। जो ऊपर कुछ लोग फंसे हुए थे, उन्हें भी निकाला गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *