Breaking
Wed. Jan 21st, 2026

योगी के गढ़ में पकंज चौधरी का भव्य स्वागत: ढोल नगाड़ों पर जमकर कार्यकर्ताओं ने किया डांस, काफिले में 150 से अधिक गाड़ियां

गोरखपुर : प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी पहली बार आज यानी सोमवार को गोरखपुर पहुंचे हैं। उनके साथ सांसद रवि किशन भी थे। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए हैं। कार्यकर्ता और कलाकारों ने ढोल-नगाड़े की धुन पर डांस करते रहे।

वहीं एयरपोर्ट से निकलते ही गाड़ी में खड़े होकर पंकज चौधरी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। अभी उनके काफिले में 150 से अधिक गाड़ियां हैं।

पंकज चौधरी 18 महीने बाद गोरखनाथ मंदिर जाएंगे और वहां मत्था टेकेंगे। इससे पहले वह केंद्र में दूसरी बार मंत्री बनने के बाद 6 जुलाई 2024 को गोरखनाथ मंदिर आए थे और गुरु गोरखनाथ का दर्शन किया। फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया- प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा तीन दिनों का है और उस दौरान 80 स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा। गोरखपुर जिला व महानगर में 42 स्थानों पर स्वागत की तैयारी है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय पर लगभग 286 मंडल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत करेंगे। उसके बाद क्षेत्रीय टीम, जिला एवं महानगर टीम के साथ बैठक की जाएगी।

गोरखपुर एयरपोर्ट के बाहर निकलने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया।

गोरखपुर एयरपोर्ट के बाहर निकलने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया।

गोरखपुर एयरपोर्ट के बाहर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए पहुंचे कार्यकर्ता।

गोरखपुर एयरपोर्ट के बाहर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए पहुंचे कार्यकर्ता।

प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में करीब 150 से अधिक गाड़ियां शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में करीब 150 से अधिक गाड़ियां शामिल हैं।

गौतम गुरुंग की प्रतिमा पर सांसद रवि किशन और प्रदेश अध्यक्ष ने माल्यार्पण किया

मोहद्दीपुर गुरुद्वारा से निकलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लेफ्टिनेंट गौतम गुरुंग की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ सांसद रवि किशन ने भी माल्यार्पण किया।

गोरखपुर निकलने से पहले पंकज चौधरी के साथ सांसद रवि किशन ने शेयर की तस्वीर

गोरखपुर निकलने से पहले सांसद रवि किशन ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ फोटो X अकाउंट पर शेयर की। लिखा-आज दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी उत्तरप्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री @mppchaudhary जी के साथ गोरखपुर की ओर प्रस्थान।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *