हाथरस : हाथरस जिले में लगातार बारिश के कारण सर्पदंश की घटनाओं में वृद्धि हुई है। बीती रात जिले के विभिन्न स्थानों पर 16 लोगों को सांप ने डंस लिया। इन सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जिनमें से कुछ की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण सांप अपने बिलों से बाहर निकल रहे हैं, जिससे सर्पदंश के मामले बढ़ रहे हैं। बीती रात हुई इन घटनाओं में कुल 16 लोग सर्पदंश से घायल हुए हैं। घायलों में गिजरोली निवासी देवा शामिल हैं, जिन्हें खेत से लौटते समय पैर में सांप ने डंस लिया।
नयावांस, थाना हाथरस गेट निवासी पिंकी देवी पत्नी रमेश चंद्र को रात में सोते समय सांप ने काटा। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी जमुना देवी पत्नी दिनेश कुमार भी सर्पदंश से घायल हुईं। इन सभी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कुछ पीड़ितों को किया हायर सेंटर रेफर
इसके अतिरिक्त, रम नगला, थाना हाथरस गेट निवासी सौदान पुत्र रामदयाल; कोटा, थाना मुरसान निवासी रानी पुत्री असलम; लहरा, थाना हाथरस गेट निवासी सुशीला पुत्री वीरपाल; जिरौली, थाना सासनी निवासी हिमानी पुत्री रामचरन; हसायन निवासी विष्णु पुत्र रामहेत; सिखरा, थाना सादाबाद निवासी रविंद्र पुत्र हजारीलाल; मगटई, थाना मुरसान निवासी सनी पुत्र भगवान सिंह; चंद्रगढी़, थाना चंदपा निवासी विमलेश देवी पत्नी भगवान सिंह; रुद्रपुर, थाना हाथरस जंक्शन निवासी महेश और बिसाना, थाना चंदपा निवासी अमित भी सर्पदंश का शिकार हुए। इन सभी घायलों को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कुछ पीड़ितों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

