Breaking
Thu. Jul 9th, 2026

यूपी के 30 शहरों में बारिश, नदी उफनाई, हाईवे डूबा:घरों-दुकानों में घुसा पानी, 5 जिलों में स्कूल बंद; पहली बार 27 जिलों में रेड अलर्ट

वाराणसी : यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। गुरुवार सुबह से नोएडा, मथुरा, मेरठ, बुलंदशहर समेत 30 शहरों में बारिश हो रही है। नोएडा-गाजियाबाद में इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर 2 फीट तक पानी भर गया है। बुलंदशहर में दुकानों और घरों में पानी घुस गया है। बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 2 फीट तक पानी भर गया। कई बाइकें जलभराव में फंसकर बंद हो गईं।

सहारनपुर की सहंश्रा नदी में अचानक तेज उफान आ गया। नदी पार कर रहे महिला समेत 3 लोग बाइक सहित बहने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें खींचकर बाहर निकाला। बारिश के चलते मथुरा, संभल और हाथरस में 8वीं तक, मेरठ में 9वीं तक और गाजियाबाद में 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

बारिश से जुड़े हादसों में पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हो गई। प्रयागराज में 2 लोगों और अलीगढ़ में एक महिला की पानी में करंट उतरने से मौत हो गई। वहीं, हापुड़ में घर ढहने से एक महिला की जान चली गई।

मौसम विभाग ने आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 27 जिलों में रेड अलर्ट है। यानी इन जिलों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इस सीजन में पहली बार रेड अलर्ट जारी हुआ है।

बुधवार की बात करें तो 71 जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक 144.4 मिमी बारिश चित्रकूट में रिकॉर्ड की गई। पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सामान्य से 46 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

बुलंदशहर में सड़कों पर कमर तक पानी भर गया है। बच्चे स्विमिंग पूल की तरह सड़क पर तैरते दिखे।

बुलंदशहर में सड़कों पर कमर तक पानी भर गया है। बच्चे स्विमिंग पूल की तरह सड़क पर तैरते दिखे।

बुलंदशहर में दुकानों और घरों में पानी घुस गया है।

बुलंदशहर में दुकानों और घरों में पानी घुस गया है।

सहारनपुर की सहंश्रा नदी में अचानक तेज उफान आ गया। महिला समेत 3 लोग बाइक सहित बहने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला।

सहारनपुर की सहंश्रा नदी में अचानक तेज उफान आ गया। महिला समेत 3 लोग बाइक सहित बहने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला।

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 2 फीट तक पानी भर गया। कई बाइकें जलभराव में फंसकर बंद हो गईं।

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 2 फीट तक पानी भर गया। कई बाइकें जलभराव में फंसकर बंद हो गईं।

हाथरस में दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। कोतवाली में पानी भर गया है।

हाथरस में दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। कोतवाली में पानी भर गया है।

अलीगढ़ में बारिश के पानी में करंट उतरने से एक महिला की मौत हो गई।

अलीगढ़ में बारिश के पानी में करंट उतरने से एक महिला की मौत हो गई।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

बंगाल की खाड़ी से बना बारिश का सिस्टम अब मध्य प्रदेश के आसपास पहुंच गया है। इसका असर यूपी में भी पड़ रहा है। इसलिए प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। अगले 5 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।QuoteImage

सहारनपुर में नदी अचानक उफनाई, 3 लोग बहे, लोगों ने खींचकर निकाला

सहारनपुर की सहंश्रा नदी में मंगलवार को अचानक पानी का तेज बहाव आ गया। इसी दौरान नदी पार कर रहे महिला समेत 3 लोग बाइक सहित बहने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें खींचकर बाहर निकाला। घटना बेहट तहसील क्षेत्र के जैतपुर गांव के पास मंगलवार को हुई। इसका वीडियो आज सामने आया है।

बुलंदशहर में मूसलाधार बारिश, दुकानों में घुसा पानी, सड़कें डूबीं

बुलंदशहर में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। कई इलाकों में घरों और दुकानों में पानी घुस गया। कुछ बच्चे सड़क पर भरे पानी में बारिश का आनंद लेते दिखे।

हापुड़ में कच्चे मकान की छत ढही, महिला की मौत

हापुड़ में लगातार बारिश से कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया।

गोरखपुर में बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हो रही

गोरखपुर में गुरुवार सुबह आसमान में बादल छाए हैं। हालांकि, बारिश नहीं हो रही है। हवा में नमी से उमस है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर बादल और धूप का दौर चलता रहेगा। 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम सुहाना होने के चलते पर्यटक रामगढ़ ताल के किनारे ऊंट की सवारी कर रहे हैं।

गाजियाबाद में लगातार बारिश से सड़कों में पानी भरा

गाजियाबाद में बुधवार दिनभर के बाद गुरुवार सुबह से भी बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार बारिश से इंद्रपुरी और डासना अंडरपास के पास सड़कों में पानी भर गया। मौसम विभाग का कहना है कि दिनभर मौसम ऐसा ही रहेगा।

मेरठ में बारिश से 10 डिग्री पारा गिरने का अनुमान, 48 घंटे ऐसा ही रहेगा मौसम

मेरठ में गुरुवार सुबह की शुरुआत भी बारिश से हुई। बीती पूरी रात भी रुक- रुककर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बारिश से पारा करीब 10 डिग्री गिरने का अनुमान है। अधिकतम पारा 27 डिग्री तक रहने की संभावना है। आने वाले 48 घंटे तक मौसम इसी तरह रहेगा। यानी, बारिश का दौर जारी रहेगा।

नोएडा में गलियों में भरा पानी

नोएडा में सेक्टर-57 में बारिश से सड़कों में एक-एक फीट पानी भर गया। कुछ घरों में पानी अंदर भी घुस गया। बारिश के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को बहुत दिक्कत हुई। नगर निगम के अफसरों का कहना है कि बारिश ज्यादा होने से गलियों में पानी भरा है। टीमें फील्ड में हैं। ऐसे इलाकों में नालों की साफ-सफाई की जा रही है।

नोएडा में तेज बारिश शुरू, सड़कों पर जलभराव

नोएडा में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को सुबह तेज बारिश शुरू हो गई। सुबह से ही यहां काले बादल छाए थे। 8 बजे करीब तेज हवा चली फिर बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश से शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन अभी शहर का मौसम ऐसा ही रहेगा।

आगरा में छाए बादल, आज भी भारी बारिश का अलर्ट

आगरा में मंगलवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार रात तक जारी रहा। रुक-रुककर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। हवा शांत है। बारिश के बाद आगरा का मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई है।

बुधवार को दिनभर में 70 मिमी बारिश हुई। तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मथुरा में तीसरे दिन भी बारिश जारी, जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मथुरा में मंगलवार दोपहर से शुरू हुई बारिश का सिलसिला लगातार तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी है। शहर के कई प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आईएमडी के ऑरेंज अलर्ट के चलते प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हाथरस में रात 2 बजे से बारिश, कोतवाली में पानी भरा

हाथरस में रात 2 बजे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। कोतवाली सदर में घुटनों तक पानी भर गया है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *