Breaking
Mon. Jul 13th, 2026

AI इंजीनियर सुसाइड केस-पत्नी निकिता गुरुग्राम से गिरफ्तार:सास, पत्नी का भाई प्रयागराज से अरेस्ट

जौनपुर : AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में 5 दिन शनिवार को बाद पत्नी निकिता, सास निशा और पत्नी के भाई अनुराग को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेंगलुरु पुलिस ने यह कार्रवाई की।

DCP शिवाकुमार ने कहा- सास और साले को प्रयागराज से, जबकि पत्नी को गुरुग्राम से गिरफ्तार करके बेंगलुरु लाया गया। रविवार सुबह कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी के बाद अतुल की पत्नी निकिता (बीच में), सास निशा और उनका बेटा अनुराग।

गिरफ्तारी के बाद अतुल की पत्नी निकिता (बीच में), सास निशा और उनका बेटा अनुराग।

अतुल ने 9 दिसंबर को बेंगलुरु के फ्लैट में सुसाइड किया था। आत्महत्या से पहले 1.20 घंटे का वीडियो बनाया। इसमें पत्नी निकिता और उनकी फैमिली पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया। बेंगलुरु में पत्नी निकिता, सास निशा, साले अनुराग और चाचा ससुर सुशील सिंघानिया पर FIR दर्ज की गई थी।

सास और उनके बेटे की फरारी के 2 VIDEO

11 दिसंबर की रात 1.30 बजे अतुल की सास और साला घर में ताला लगाकर फरार हुए थे।

11 दिसंबर की रात 1.30 बजे अतुल की सास और साला घर में ताला लगाकर फरार हुए थे।

11 दिसंबर की रात ही जौनपुर के होटल में सास-साला दिखे थे। थोड़ी देर बाद फरार हो गए थे।

11 दिसंबर की रात ही जौनपुर के होटल में सास-साला दिखे थे। थोड़ी देर बाद फरार हो गए थे।

बेंगलुरु पुलिस ने घर पर नोटिस चिपकाया

13 दिसंबर को बेंगलुरु पुलिस जौनपुर पहुंची। सुभाष की ससुराल के बाहर नोटिस चस्पा किया।

13 दिसंबर को बेंगलुरु पुलिस जौनपुर पहुंची। सुभाष की ससुराल के बाहर नोटिस चस्पा किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *