Breaking
Mon. Feb 9th, 2026

अफसरी छोड़कर अलंकार घर पहुंचे तो मां ने गले लगाया:कानपुर में कहा- शंकराचार्य से मिलने जाऊंगा; नारे लगे- देखो शेर आया

कानपुर : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान के विरोध में इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री शनिवार को कानपुर में अपने घर पहुंचे। केशव नगर स्थित आवास पहुंचते ही घर की महिलाओं ने शंखनाद से उनका स्वागत किया। मां गीता अग्निहोत्री ने माला पहनाकर गले से लगाया।

समर्थकों ने भी अलंकार अग्निहोत्री को फूल-माला से लाद दिया। लोगों ने नारेबाजी की- देखो-देखो शेर आया…। जमकर डांस किया। अलंकार ने सभी का अभिनंदन स्वीकार किया।

उन्होंने कहा- हमारा अगला कदम देश का एक और काला कानून SC-ST एक्ट की वापसी है। 95% फर्जी शिकायतें दर्ज होती हैं। सामान्य वर्ग के ब्राह्मण, क्षत्रिय, कायस्थ, वैश्य, भूमिहार और OBC वर्ग के लोग प्रताड़ित होते हैं। पैसों की वसूली की जाती है। 7 दिन में स्पेशल पार्लियामेंट्री सेशन बुलाकर सरकार इस पर फैसला नहीं लेती तो हम आंदोलन के साथ दिल्ली की तरफ कूच करेंगे।

हम आप दोनों (पीएम मोदी और अमित शाह) को चार्टेड प्लान से गुजरात छोड़कर आएंगे। देश में आप अल्मत में हैं। आपने देश की आत्मा पर हमला किया है। मैं कानपुर से हूं, यहां दांडी मार्च करूंगा। तात्या टोपे की क्रांति करूंगा। कानपुर क्रांतिकारियों का शहर है।

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- सोची-समझी साजिश के तहत यूजीसी एक्ट लाया गया था। 2027 के चुनाव को देखते हुए यह एक्ट लाया गया था। क्योंकि केंद्र सरकार की लड़ाई राज्य सरकार से है। एक व्यक्तिगत लड़ाई मुख्यमंत्री से चल रही। योगीजी हमारे राज्य के सीएम हैं। हमारे अपने हैं।

जो माननीय भाजपा का विरोध करते हैं तो तीन एजेंसियों (ईडी, CBI और इनकम टैक्स ) के जरिए प्रताड़ित किया जाता है। जब वो लोग इनको समर्थन देते हैं, तो सब ठीक हो जाता है। मैंने कहा था कि UGC एक्ट वापस हो जाए, लेकिन जब 26 जनवरी तक कोई एक्शन नहीं लिया तो मैंने रिजाइन दे दिया। मैंने सोचा कि इससे एक मैसेज जाएगा। इस मैसेज को लोगों ने पिक किया। लोग साथ आए। हमारे पक्ष में 1400 संगठन थे।

समर्थकों ने अलंकार अग्निहोत्री के पहुंचते ही नारेबाजी की- देखो-देखो शेर आया… फिर फूल मालाओं से लाद दिया।

समर्थकों ने अलंकार अग्निहोत्री के पहुंचते ही नारेबाजी की- देखो-देखो शेर आया… फिर फूल मालाओं से लाद दिया।

अलंकार अग्निहोत्री दरवाजे पर पहुंचे तो घर की महिलाओं ने शंखनाद किया। फिर उन्हें माला पहनाई गई।

अलंकार अग्निहोत्री दरवाजे पर पहुंचे तो घर की महिलाओं ने शंखनाद किया। फिर उन्हें माला पहनाई गई।

अलंकार के समर्थकों ने नारेबाजी की, डांस किया। बोले- आप संघर्ष करो, हम आपके साथ हैं।

अलंकार के समर्थकों ने नारेबाजी की, डांस किया। बोले- आप संघर्ष करो, हम आपके साथ हैं।

अलंकार बोले- मोदी-शाह की सोची-समझी साजिश

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- यूजीसी रेग्यूलेशन 2026 को भारत सरकार के गजट में जारी किया गया। मैं अब साफ तौर पर नाम लेना चाहूंगा, ये मोदी और शाह की सुनियोजित, सोची-समझी साजिश है। उन्होंने एक ऐसा गजट तैयार कराया, जिससे जनरल और OBC को आपस में लड़वा सकें।

साजिश रची गई कि 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को प्रभावित किया जाए। बजरंगबली का आशीर्वाद था कि हम लोगों का विवेक समय पर जाग उठा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस पर रोक लग सकी।

सभी पार्टियां हमारे संपर्क में हैं

राजनीतिक दलों के संपर्क में रहने के सवाल पर अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- हमारे संपर्क में सभी पॉलिटिकल पार्टी, ब्राह्मण संगठन, किसान संगठन और सवर्ण समाज, OBC संगठन हैं। SC-ST के संगठन भी हमारे संपर्क में हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *