Breaking
Mon. May 18th, 2026

लखनऊ में वकीलों ने बंद कराया डीएम ऑफिस: अफसरों की गाड़ियां भी रोकीं

लखनऊ : लखनऊ में वकीलों ने आज, सोमवार को डीएम ऑफिस बंद करा दिया। स्वास्थ्य भवन चौराहे से कलेक्ट्रेट जाने वाला रास्ता बंद कर दिया। अफसरों-कर्मचारियों की गाड़ियों को भी नहीं जाने दिया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने भी बैरिकेडिंग कर दी। वकीलों ने 3 दिन कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है।

वकील कलेक्ट्रेट में घूम-घूमकर सरकारी कार्यालयों को बंद कराया। इससे प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हुआ। मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के वकीलों ने 2 दिन कार्य बहिष्कार का ऐलान करके तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।

दरअसल, रविवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के आदेश पर नगर निगम ने कचेहरी के आसपास बने वकीलों के अवैध चैंबर व दुकानें तोड़ी थीं। इस दौरान पथराव और लाठीचार्ज हुआ था। इस कार्रवाई से वकील नाराज हैं।

चैंबर तोड़े जाने के विरोध में वकीलों ने कार्य बहिष्कार का दिया है।

चैंबर तोड़े जाने के विरोध में वकीलों ने कार्य बहिष्कार का दिया है।

वकीलों ने कलेक्ट्रेट में घूम-घूकर प्रशासनिक कार्यालयों को बंद कराया।

वकीलों ने कलेक्ट्रेट में घूम-घूकर प्रशासनिक कार्यालयों को बंद कराया।

मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के वकीलों ने 2 दिन कार्य बहिष्कार का ऐलान करके प्रदर्शन किया।

मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के वकीलों ने 2 दिन कार्य बहिष्कार का ऐलान करके प्रदर्शन किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *