लखनऊ : जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि सभी लोगों को बुलाइए और उन्हें कुरान पढ़ाइए। उन्हें बताइए कि कुरान क्या कहता है। कुरान कहीं भी कत्ल या नफरत की बात नहीं करता। इस्लाम मोहब्बत का मजहब है, इसलिए आज यह पूरी दुनिया में सबसे तेजी से फैल रहा है। दुनियाभर के पढ़े-लिखे लोगों ने भी इस्लाम के तेजी से फैलने की बात स्वीकार की है।
वह शनिवार को लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हिंदू-मुस्लिम इत्तेहाद कॉन्फ्रेंस (हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन) को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन उनकी संस्था जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने किया।
सम्मेलन में देशभर के विभिन्न संगठनों, समुदायों के प्रतिनिधि और शिक्षाविद शामिल हुए। सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा, “मैंने बचपन में अजान सीखी थी, लेकिन कोर्ट की व्यस्तताओं के बीच उसे भूल गई। अब मैं उसे फिर से सीखना चाहती हूं।”

सम्मेलन का आयोजन जमीयत उलेमा यूपी की तरफ से कराया गया।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु भी पहुंचे।

सम्मेलन में क्रिश्चियन कम्यूनिटी के लोग भी शामिल हुए।
दुनिया में इस्लाम तेजी से फैल रहा है : मदनी
मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि सभी लोगों को बुलाइए और उन्हें कुरान पढ़ाइए। उन्हें बताइए कि कुरान क्या कहता है? कुरान कहीं भी कत्ल करने की और नफरत की बात नहीं करता है। इस्लाम मोहब्बत वाला मजहब है, इसीलिए यह आज पूरी दुनिया में सबसे तेजी से फैल रहा है। पूरे विश्व के पढ़े-लिखे लोगों ने इस्लाम के फैलने को स्वीकार किया है।
वॉट्सएप यूनिवर्सिटी के चक्कर में न पड़ें, भड़काया जाता है
लखनऊ आलमबाग गुरुद्वारा के राजेंद्र सिंह ने कहा कि खून सबका लाल है। वॉट्सएप यूनिवर्सिटी के चक्कर में न पड़ें। वॉट्सएप पर आता है कि मुसलमान सिख को मार रहा है, हिंदू मुस्लिम को मार रहा है, मस्जिद तोड़ी जा रही है, ये सब भड़काने वाली बाते हैं। वॉट्सएप पर केवल भड़काया जाता है। इससे बचें। अपनी और समाज की सुरक्षा करें।
बौद्ध भिक्षु गुरु बोले- बाबा साहब ने महिलाओं को अधिकार दिए
बौद्ध भिक्षु गुरु शांति रजत ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से हमें सारे अधिकार दिए हैं। बाबा साहब ने सबको सम्मान दिया। महिलाओं को अधिकार दिए। आज महिलाएं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, वकील और जज बन रही हैं।
दिलों में मोहब्बत के लिए योजना बनाई जाए
पादरी जितेंद्र सिंह ने कहा- आज जो लोगों के दिलों में नफरतें भर गई हैं, उसे कैसे मिटाया जाए और दिलों में मोहब्बत कैसे लाई जाए, इसके लिए योजना बनानी चाहिए। सबको बताना है कि यह देश हम सबका है। हम इसके लिए जीते हैं और इसी के लिए मर भी जाएंगे।
क्रिश्चियन कम्युनिटी का प्रतिनिधित्व जितेंद्र सिंह ने किया
कानपुर से आए जितेंद्र सिंह ने क्रिश्चियन कम्युनिटी का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कम्युनिटी के वक्ता के तौर पर कहा- हम अपने चर्च में इबादत नहीं कर पाते। चर्च को तोड़ा जा रहा है। उसके नीचे तेज आवाज में डीजे बजाए जाते हैं। यह कहां की परंपरा है?
सुप्रीम कोर्ट जाकर अजान भूल गई : इंद्रा जय सिंह
वकील इंद्रा जय सिंह ने कहा- बचपन में अजान सीखा था। सुप्रीम कोर्ट जाकर इसे भूल गई। अब मैं फिर से सीखना चाहूंगी।

