Breaking
Thu. Jul 2nd, 2026

मथुरा में 15 फीट ऊपर से गिरी लड़की, मौत-CCTV:पहली मंजिल पर बंदरों को खाना खिला रही थी, झपट्टा मारते ही बिगड़ा बैलेंस

मथुरा : वृंदावन में 13 साल की एक लड़की की पहली मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वह घर की खिड़की से बंदरों को खाना खिला रही थी। इसी दौरान एक बंदर ने झपट्टा मार दिया। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 15 फीट नीचे सड़क पर गिर गई।

घटना बुधवार शाम 4:30 बजे बांके बिहारी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। गुरुवार सुबह इसका CCTV सामने आया है, जिसमें लड़की पहली मंजिल से नीचे गिरती दिखाई दे रही है।

हादसे के समय घर में लड़की का छोटा भाई ही मौजूद था, जबकि माता-पिता काम पर गए थे। आसपास के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान संत कॉलोनी निवासी पूर्वा (13) पुत्री अनिल पांडे के रूप में हुई है।

CCTV में तीन मंजिला मकान दिखाई देता है। पहली मंजिल की खिड़की पर लोहे की ग्रिल लगी है, जहां लड़की बंदरों को खाना खिला रही थी। नीचे गली में एक सफेद कार खड़ी है और घर के बाहर एक युवक बैठा हुआ नजर आता है। अचानक लड़की पहली मंजिल से सीधे सड़क पर गिर जाती है। आवाज सुनते ही युवक उठकर बाहर दौड़ता है। कुछ ही सेकेंड में आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो जाती है।

13 फीट नीचे गिरने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

13 फीट नीचे गिरने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर के बाहर मौजूद एक छात्र ने लड़की के गिरने की जानकारी आसपास के लोगों को दी।

घर के बाहर मौजूद एक छात्र ने लड़की के गिरने की जानकारी आसपास के लोगों को दी।

लड़की के गिरते ही एक युवक उसे अपने कंधे पर उठाकर वहां से ले गया।

लड़की के गिरते ही एक युवक उसे अपने कंधे पर उठाकर वहां से ले गया।

संत कॉलोनी में अनिल पांडे पत्नी, बेटे और बेटी पूर्वा के साथ किराए के मकान की पहली मंजिल पर रहते हैं। अनिल और उनकी पत्नी परिक्रमा मार्ग पर खाने का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पूर्वा को उन्होंने गोद लिया था। परिवार मूल रूप से अयोध्या का रहने वाला है। घर के आसपास अक्सर बंदरों का जमावड़ा लगा रहता है।

बुधवार सुबह अनिल और उनकी पत्नी काम पर चले गए थे। घर पर पूर्वा और उसका छोटा भाई थे। शाम में पूर्वा स्टूल पर खड़ी होकर खिड़की से बंदरों को खाना खिला रही थी। तभी एक बंदर ने अचानक झपट्टा मार दिया। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पहली मंजिल से नीचे सड़क पर गिर गई।

गिरने से पूर्वा के सिर में गंभीर चोट आई। सड़क पर खून फैल गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उसके माता-पिता को सूचना दी और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

इसी बिल्डिंग के पहली मंजिल से लड़की गिरी थी।

इसी बिल्डिंग के पहली मंजिल से लड़की गिरी थी।

बांके बिहारी चौकी प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया- बिल्डिंग की पहली मंजिल से गिरने से लड़की की मौत हुई है। लड़की मानसिक रूप से बीमार थी। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *