Breaking
Tue. Jun 30th, 2026

वृंदावन में संस्कार सिटी के लग्ज़ूरियस टॉवर की ग्रैंड लॉन्चिंग सांसद हेमा की सांस्कृतिक प्रस्तुति बनी आकर्षण

दैनिक उजाला, मथुरा/वृंदावन : धर्मनगरी वृंदावन में सोमवार को एनके ग्रुप द्वारा विकसित संस्कार सिटी के नए लग्ज़ूरियस टॉवर की ग्रैंड लॉन्चिंग भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मथुरा की सांसद एवं सुप्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल तथा एनके ग्रुप के निदेशक कपिल उपाध्याय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

समारोह में सांसद हेमा मालिनी की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया और पूरा सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनकी प्रस्तुति की मुक्त कंठ से सराहना की।

संस्कार सिटी का नया लग्ज़ूरियस टॉवर आधुनिक वास्तुकला, उत्कृष्ट निर्माण गुणवत्ता और विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त है। परियोजना को वृंदावन की आध्यात्मिक गरिमा एवं आधुनिक जीवनशैली के समन्वय को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। टॉवर में प्रीमियम 3-बीएचके आवास, वीआरएफ एयर कंडीशनिंग सिस्टम, मॉड्यूलर किचन, अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पार्किंग, हरित वातावरण तथा परिवारों की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

कार्यक्रम के दौरान एनके ग्रुप के निदेशक डॉ. विवेक अग्रवाल एवं मार्तण्ड देव उपाध्याय ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा संस्कार सिटी के नए लग्ज़ूरियस टॉवर की विशेषताओं, आधुनिक सुविधाओं, निर्माण गुणवत्ता और परियोजना की भावी विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि संस्कार सिटी का उद्देश्य केवल आवास उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को आधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षित, शांत एवं संस्कारयुक्त जीवनशैली प्रदान करना है।

विश्वास और ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता

इस अवसर पर जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने कहा कि एनके ग्रुप सदैव गुणवत्ता, विश्वास और ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। संस्कार सिटी का यह नया लग्ज़ूरियस टॉवर उसी सोच का परिणाम है, जो वृंदावन में आधुनिक और उत्कृष्ट आवासीय सुविधाओं का नया मानक स्थापित करेगा।

एनके ग्रुप के निदेशक कपिल उपाध्याय ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य लोगों को विश्वस्तरीय आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए वृंदावन के सुनियोजित विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संस्कार सिटी का नया टॉवर निवेशकों एवं गृह खरीदारों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प साबित होगा।

कार्यक्रम में शहर के उद्योगपति, व्यवसायी, चिकित्सक, शिक्षाविद, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, निवेशक एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। लॉन्चिंग समारोह के उपरांत सभी अतिथियों ने परियोजना का अवलोकन किया तथा एनके ग्रुप की इस पहल की सराहना करते हुए इसे वृंदावन के रियल एस्टेट क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *