दैनिक उजाला, मथुरा : उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान का 14 वां दीक्षांत समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता करने के लिए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंचीं। जहां उन्होंने 129 छात्र छात्राओं को डिग्री प्रदान की।

वेटरनरी यूनिवर्सिटी के हैलीपेड पर राज्यपाल का हेलिकॉप्टर उतरा। यहां मथुरा पुलिस के जवानों ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इससे पहले DM चंद्र प्रकाश सिंह और DIG शैलेश पांडे ने उनको पुष्प देकर अगुवानी की। इसके बाद वेटरनरी यूनिवर्सिटी के कुलपति ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया।

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।

सरस्वती वंदना से शुरू हुआ कार्यक्रम

हैलीपेड पर स्वागत करने के बाद समारोह की अध्यक्षता कर रहीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्य अतिथि नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर रमेश चंद के पहुंचने पर विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और गणेश वंदना की। इसके बाद वेटरनरी यूनिवर्सिटी के कुलपति और अन्य प्रोफेसर ने अतिथियों का स्वागत किया।

21 छात्रों को मिले पदक

समारोह में राज्यपाल ने 21 विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए। जिसमें 15 को स्वर्ण,4 को रजत और 2 कांस्य पदक प्रदान किए। इसके साथ ही 4 सर्वश्रेष्ठ थीसिस पुरस्कार( स्नाकोत्तर),4 PhD स्टूडेंट को सर्वश्रेष्ठ थीसिस पुरस्कार,1 सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के अलावा 1 सर्वश्रेष्ठ विभाग पुरस्कार दिया गया। वहीं 64 BBSC एवं AH, 42 स्नाकोत्तर और 4 PhD के अलावा 19 स्नातक बायोटेक्नोलॉजी की उपाधि प्रदान की गई।

पुस्तक और मैगजीन का हुआ विमोचन

कार्यक्रम में शैक्षणिक और शोध क्रिया कलापों के विकास हेतु विश्व विद्यालय द्वारा डेयरी विज्ञान महाविद्यालय के नवीन लोगों का अनावरण कुलपति द्वारा किया गया। इस दौरान विश्व विद्यालय प्रबंधन की 6 पुस्तक,1 मैगजीन विश्व विद्यालय समाचार पत्र एवं पशुधन पत्रिका का विमोचन किया गया। इसके अलावा विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवाचार बकरी के दूध से बना प्रोबायोटिक स्मार्ट का विमोचन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner