मथुरा : बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर और अधिग्रहण का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। शनिवार को मंदिर के गोस्वामी परिवार की महिलाएं प्रदर्शन करने के लिए घरों से बाहर निकली और जमकर नारेबाजी की। बांके बिहारी मंदिर के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुई महिलाओं ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर अधिग्रहण नहीं होने देंगे चाहे इसके लिए उनको अपनी जान देनी पड़े।

मंदिर के मुख्य द्वार पर किया प्रदर्शन

शनिवार को राजभोग आरती के बाद बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी परिवार की महिलाएं मंदिर के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुईं। अपनी पारंपरिक वेषभूषा में प्रदर्शन करने आईं इन महिलाओं ने यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रही इन महिलाओं का कहना था कि वह बांके बिहारी के हैं और बांके बिहारी जी उनके। महिलाओं ने कहा कि भक्त से भगवान को छिनने का प्रयास किया जा रहा है।

बांके बिहारी मंदिर के मुख्य द्वार पर महिलाएं एकत्रित हुईं

बांके बिहारी मंदिर के मुख्य द्वार पर महिलाएं एकत्रित हुईं

मुख्यमंत्री जी हमारे ठाकुर जी को बख्श दो

कॉरिडोर और अधिग्रहण के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचीं रेनू गोस्वामी ने बताया कि जब योगी जी हमसे वोट मांग सकते हैं तो क्या हम उनसे कुछ नहीं मांग सकते। हम केवल उनसे अपने ठाकुर को बख्शने की मांग कर रहे हैं। रेनू ने कहा कि बांके बिहारी जी से हमारा जीवन है उनसे हमारा अस्तित्व है और अगर अस्तित्व खत्म हो जाएगा तो फिर हम अपने शरीर को यहीं पर नष्ट करेंगे।

रेनू गोस्वामी ने बताया कि बांके बिहारी हमारे प्राण हैं

रेनू गोस्वामी ने बताया कि बांके बिहारी हमारे प्राण हैं

भगवान को नहीं लेने देंगे किसी को

रेनू गोस्वामी ने बताया हम किसी भी कीमत पर भगवान को किसी को नहीं लेने देंगे। पीढ़ी दर पीढ़ी सेवा करते चले आ रहे हैं। आज योगी जी को दिखाई दे रहा है यह। 7 मंदिरों में से केवल यह एक मंदिर दिखाई दे रहे हैं। यह अन्याय किया जा रहा है घर ले रहे हमारे भगवान को ले रहे तो क्या बच्चों को जहर दे दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *