Breaking
Fri. Jul 10th, 2026

बारिश के बीच दुकान की छत पर चढ़ा सांड, VIDEO:भागते समय टीन शेड टूटने से नीचे गिरा, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित स्थान पहुंचाया

मुजफ्फरनगर में लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार सुबह 11 बजे चरथावल कस्बे में ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। बारिश से बचने की कोशिश में एक आवारा सांड अचानक बाजार में स्थित एक दुकान की छत पर चढ़ गया। छत पर खड़े सांड को देखकर आसपास मौजूद दुकानदार और राहगीर दंग रह गए। कुछ ही मिनटों में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

छत पर खड़े सांड के गिरने या किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू की तैयारी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पशु प्रेमी सन्नी चौपड़ा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से सांड को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया गया।

 - Dainik Bhaskar

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अचानक सांड का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़ा। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों को लगा कि सांड गंभीर रूप से घायल हो गया होगा।

हालांकि राहत की बात यह रही कि नीचे गिरने के बावजूद सांड को कोई गंभीर चोट नहीं आई। रेस्क्यू टीम ने तुरंत उसे संभाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। इस दौरान किसी स्थानीय नागरिक को भी कोई चोट नहीं लगी।

 - Dainik Bhaskar

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई। उनका कहना है कि कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में आवारा सांड अक्सर बाजार और सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की कि आवारा पशुओं के संरक्षण और नियंत्रण के लिए प्रभावी एवं स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *