Breaking
Thu. Jun 18th, 2026

हिंदू लड़की की लाश 35-दिन बाद कब्र से निकाली गई:प्रयागराज के साहिल ने प्रिंस बनकर शादी की थी, मां बोली- बेटी की हत्या हुई

प्रयागराज : प्रयागराज में हिंदू समझकर मुस्लिम युवक से शादी करने वाली युवती की मौत की वजहें सामने नहीं आ सकी हैं। 35 दिन बाद कब्र खोदकर 20 वर्षीय युवती का शव पोस्टमॉर्टम के लिए निकाला गया। शव सड़ी-गली हालत में था। दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, लेकिन रिपोर्ट में भी मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका।

दरअसल, प्रयागराज के रहने वाले मुस्लिम युवक साहिल ने हिंदू नाम बताकर एमपी के रीवा की युवती गोल्डी से दोस्ती की थी और फिर दोनों ने शादी कर ली। साहिल और गोल्डी की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों हैदराबाद में जॉब करते थे।

10 मई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में गोल्डी की मौत हो गई। युवती की मां का आरोप है कि उनकी गर्भवती बेटी की ससुराल वालों ने हत्या कर दी। उसे जहर देकर मार डाला। उनका यह भी कहना है कि मौत के करीब एक महीने बाद, 6 जून को उन्हें इसकी जानकारी दी गई। पुलिस अब मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

मां बोली- आरोपी ने मेरी बेटी को गुमराह कर शादी की। फिर उसे मार दिया।

मां बोली- आरोपी ने मेरी बेटी को गुमराह कर शादी की। फिर उसे मार दिया।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के तमरी गांव निवासी तीरथ साकेत की बेटी 20 साल की बेटी गोल्डी साकेत हैदराबाद की एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम करती थी। हैदराबाद में ही प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार निवासी साहिल उर्फ प्रिंस भी एक टेलरिंग शॉप में नौकरी करता था।

गोल्डी की मां बेबी देवी के मुताबिक, तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई थी। साहिल ने अपना नाम प्रिंस बताया था। बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई और करीब छह महीने पहले दोनों ने हैदराबाद के एक मंदिर में शादी कर ली।

बाद में गोल्डी को पता चला कि प्रिंस का असली नाम साहिल खान है। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, लेकिन साहिल ने उसे मना लिया और फिर मस्जिद में निकाह कर लिया। कुछ समय बाद साहिल की नौकरी सूरत में लग गई और वह गोल्डी को अपने साथ ले गया।

बेबी देवी का आरोप है कि साहिल के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थे और गोल्डी को लगातार ताने देते थे।

ये तस्वीर गोल्डी की है। गोल्डी की 3 साल पहले आरोपी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।

ये तस्वीर गोल्डी की है। गोल्डी की 3 साल पहले आरोपी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।

गर्भवती होने पर मारपीट करने लगे

युवती की मां ने बताया- फरवरी में गर्भवती होने के बाद उसके साथ मारपीट शुरू हो गई। परेशान होकर वह मायके लौट आई और परिजनों को प्रताड़ना की जानकारी दी। हालांकि, बाद में साहिल उसे माफी मांगकर दोबारा अपने साथ ले गया।

मां का कहना है कि साथ ले जाने के बाद साहिल ने गोल्डी का सिम कार्ड तोड़ दिया, जिससे उसका परिवार से संपर्क खत्म हो गया। 6 जून को उन्हें बेटी की मौत की जानकारी मिली। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि गोल्डी की मौत 10 मई को हो चुकी थी और अगले दिन उसे कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। परिजनों को इसकी सूचना भी नहीं दी गई थी।

परिजनों की शिकायत पर डीएम के आदेश के बाद 16 जून को शव कब्र से निकलवाया गया। बुधवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। बाद में पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

गोल्डी की छोटी बहन सीतू का आरोप है कि साहिल ने अपनी पहचान छिपाकर उसकी बहन को प्रेम जाल में फंसाया, शादी की और बाद में उसकी हत्या कर दी। उसने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

गोल्डी की बहन ने कहा कि साहिल मेरी बहन को बहुत पीटता था। इसलिए वह घर भाग आई थी।

गोल्डी की बहन ने कहा कि साहिल मेरी बहन को बहुत पीटता था। इसलिए वह घर भाग आई थी।

आरोपी बोला- गोल्डी की तबियत खराब थी

वहीं, साहिल का कहना है कि 10 मई 2026 को गोल्डी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उसे पहले एक निजी अस्पताल और फिर एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद 11 मई को मुस्लिम रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इसी कब्र में गोल्डी को दफनाया गया था।

इसी कब्र में गोल्डी को दफनाया गया था।

पुलिस सहायक आयुक्त बोले- जांच कर रहे हैं

सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेद व्यास मिश्रा ने बताया-

QuoteImage

युवती के परिजनों की शिकायत पर जांच की जा रही है। साहिल के परिवार से पूछताछ की गई है। परिवार का दावा है कि गर्भावस्था के दौरान गोल्डी को उल्टी और लूज मोशन की शिकायत थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। उस समय साहिल सूरत में था।QuoteImage

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *