Breaking
Thu. Aug 27th, 2026

संभल हिंसा में 4 की मौत, कर्फ्यू जैसा माहौल:5 दिन बाहरी लोगों के आने पर रोक, 400 से ज्यादा लोगों पर FIR

 संभल : उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान रविवार को भड़की हिंसा में 4 युवकों की मौत हो गई। सीओ अनुज चौधरी और एसपी के PRO के पैर में गोली लगी। एसपी समेत 22 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हिंसा के आरोप में पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। 400 से ज्यादा लोगों पर FIR की गई है।

सभी मृतकों को देर रात ही सुपुर्दे खाक कर दिया गया। हिंसा के बाद 24 घंटे के लिए संभल तहसील में इंटरनेट बंद कर दिया गया। नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे। डीएम राजेंद्र पैंसिया ने एक दिसंबर तक संभल जिले में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।

पूरे शहर में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा, ‘आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। रासुका लगाया जाएगा’

इधर, मृतकों के परिजनों का दावा है कि पुलिस की गोली से मौत हुई है। हालांकि कमिश्नर ने कहा, ‘पुलिस फायरिंग में कोई मौत नहीं है। हमलावरों की फायरिंग में युवकों की जान गई है।’

सर्वे के दौरान भड़की हिंसा, अचानक तीन हजार की भीड़ जमा

रविवार सुबह 6:30 बजे डीएम-एसपी के साथ एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी। टीम को देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। कुछ ही देर में करीब दो से तीन हजार लोग जामा मस्जिद के बाहर पहुंच गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पथराव कर दिया।

इसके बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए। छतों से भी पथराव शुरू हो गया, पुलिस को भागना पड़ा। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे, फिर लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा।

संभल हिंसा में 5वीं मौत की अफवाह पर कमिश्नर ने कहा-कोई जानकारी नहीं

संभल हिंसा में 4 मौत की पुष्टि हो चुकी है। 5वीं मौत की अफवाह पर कमिश्नर ऑन्जनेय सिंह ने कहा कि 5 लोगों की मौत के बारे में हमें कोई सूचना नहीं है। सिर्फ 4 शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ है।

चंद्रशेखर ने कहा- आज संभल जाऊंगा

संभल में मार्केट पूरी तरह बंद

ये संभल का पुराना तहसील रोड है। बाजार पूरी तरह बंद पड़ा है। लोग दुकानें खोलने से डर रहे हैं। यहां तक कि होटल और गेस्ट हाउस भी बंद हैं। जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात है। चंद्रशेखर आजाद सहित कुछ नेता आज संभल आने की तैयारी में हैं। इन सभी को जिले के बाहर ही रोकने की तैयारी है।

डीआईजी बोले- 21 लोगों की गिरफ्तारी

डीआईजी मुनिराज जी ने कहा- हिंसा करने वाली दो महिलाओं सहित करीब 21 लोग पुलिस हिरासत में हैं। शांति व्यवस्था की अपील की है।

इसके अलावा, पुलिस ने 400 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

संभल में जगह-जगह फ्लैग मार्च, पूरे शहर में फोर्स तैनात

संभल की सड़कों पर सिर्फ पुलिस के जवान ही नजर आ रहे हैं।

संभल की सड़कों पर सिर्फ पुलिस के जवान ही नजर आ रहे हैं।

संभल में जहां हिंसा भड़की थी, वह पूरा इलाका छावनी बना हुआ है।

संभल में जहां हिंसा भड़की थी, वह पूरा इलाका छावनी बना हुआ है।

डीआईजी ने फ्लैग मार्च किया।

डीआईजी ने फ्लैग मार्च किया।

संभल हिंसा के बाद सुबह-सुबह पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया गया। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई है। शहर में एंट्री के रास्तों पर भी पुलिस तैनात है। मार्केट और दुकानें पूरी तरह बंद है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed