वाराणसी : BHU (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) के दो हॉस्टल के छात्रों के बीच गुरुवार को मारपीट और पथराव हुआ। घटना में पीजी के छात्र पीयूष तिवारी के सिर में गंभीर चोट आई। उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
आरोप है कि निष्कासित छात्र दर्शित पांडेय, रौनक मिश्रा, अंकित पाल और विश्वजीत यादव ने रुइया हॉस्टल के गेट पर पीयूष तिवारी के साथ मारपीट की। घटना के बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर इंस्पेक्टर लंका राजकुमार शर्मा BHU चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित छात्रों को समझाया। आक्रोशित छात्र आरोपियों पर कार्रवाई के लिए मांग कर रहे हैं। छात्रों का आक्रोश देखकर डीसीपी काशी गौरव समेत 500 पुलिसकर्मी मौके पर हॉस्टल में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। भाग रहे 1 छात्र को पकड़कर पूछताछ के लिए ले जाया गया है।
चीफ प्रॉक्टर के अनुसार, बिरला-सी हॉस्टल के 11 कमरों को सील कर दिया गया है। यहां से कुछ संदिग्ध चीजें भी मिली हैं।

रुइया हॉस्टल के गेट की तरफ 30-40 छात्र मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और पथराव कर दिया।

पथराव के बाद सड़क पर बड़े-बड़े ईंट-पत्थर बिखरे पड़ा रहे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात संभाले।

चीफ प्रॉक्टर खुद मोर्चा संभालने जा रहे थे, लेकिन 5-6 सुरक्षाकर्मियों ने उनको रोक लिया।
वाराणसी पुलिस ने कहा- छात्रों को समझाकर विवाद शांत कराया

छात्र ने प्रॉक्टर से कमरा खोलने की रिक्वेस्ट की
बिरला सी का जो कमरा सील हुआ, उसका छात्र प्रॉक्टर से मिला। प्रॉक्टर ने कहा कि एफआईआर दर्ज होगी। इस बीच छात्र लगातार कमरा खोलने की रिक्वेस्ट करता रहा।
चीफ प्रॉक्टर ने कहा- शांति व्यवस्था के लिए कार्रवाई हुई
बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर संदीप पोखरियाल सवालों से बचते हुए बाहर की तरफ निकले। बोले- शांति व्यवस्था के लिए कार्रवाई हुई।

