लखनऊ : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद बसपा आज उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती के ऐलान के बाद जिला मुख्यालय पर बसपाई प्रदर्शन कर रहे हैं।

आगरा में बसपा नेता और कार्यकर्ताओं ने हाथ में झंडे-बैनर लेकर अमित शाह के बयान पर नाराजगी जताई। अमित शाह होश में आओ… संविधान का अपमान, नहीं सहेंगे…नहीं सहेंगे… बाबा साहेब अमर रहें… जैसे नारे लगाए। वाराणसी में बोले- अभी तो अंगड़ाई है, आगे बहुत लड़ाई है।

गोरखपुर में बसपा कार्यकर्ताओं के साथ वकील भी जुटे। हाथों में अंबेडकर की फोटो लेकर अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। अमित शाह इस्तीफा दो… बाबा साहब अमर रहे… जैसे नारे लगाए। गृहमंत्री से माफी मांगने को कहा। बोले- बाबा साहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दें कि मायावती ने लखनऊ में गुरुवार को न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा- अमित शाह ने संसद में बाबा साहेब के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इससे अंबेडकर का अपमान हुआ। हमारी पार्टी का मानना है कि अमित शाह को अपना बयान वापस लेना चाहिए। माफी मांगनी चाहिए।

आजमगढ़ में बसपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका

लखनऊ में बसपा के प्रदर्शन की तस्वीरें

लखनऊ में दोपहर बाद बसपा का प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ता हाथ में आंबेडकर की फोटो और संविधान की प्रति लिए हैं।

आगरा में नारे लगाए- अमित शाह होश में आओ… 

आगरा में बसपा नेता और कार्यकर्ताओं ने सभा की। हाथ में झंडे-बैनर लेकर अमित शाह के बयान पर नाराजगी जताई। अमित शाह होश में आओ… संविधान का अपमान…नहीं सहेंगे…नहीं सहेंगे… बाबा साहेब अमर रहें… जैसे नारे लगाए।

गोरखपुर में बोले बसपाई- अमित शाह इस्तीफा दो

गोरखपुर में अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन शुरू हुआ है। यहां बसपा कार्यकर्ताओं के साथ वकील भी जुटे।हाथों में अंबेडकर की फोटो लेकर अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। अमित शाह इस्तीफा दो… बाबा साहब अमर रहे… जैसे नारे लगाए। बसपा जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता वहां से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बसपा कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इससे पहले सपा, कांग्रेस और वकील प्रदर्शन कर चुके हैं

अमित शाह के बयान के विरोध में इससे पहले सपा, कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी, वकील समेत अन्य प्रदर्शन कर चुके हैं। कई जगहों पर अमित शाह का पुतला जलाया गया था। उनकी फोटो पर स्याही पोती गई थी। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई थी। आज बसपा के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। जिला मुख्यालयों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए: मायावती

मायावती ने लखनऊ में गुरुवार को न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा- अमित शाह ने संसद में बाबा साहेब के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इससे अंबेडकर का अपमान हुआ। हमारी पार्टी का मानना है कि अमित शाह को अपना बयान वापस लेना चाहिए। माफी मांगनी चाहिए।

मायावती ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। कहा- कांग्रेस पार्टी बाबा साहेब का अपमान करती आई है। कांग्रेस ने संविधान से बाबा साहेब का नाम मिटाने की कोशिश की। बाबा साहेब के मिशन को कांशीराम जी ने पूरा किया और आगे बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner