Breaking
Mon. May 25th, 2026

वाराणसी-गोरखपुर सहित 14 जिलों में बारिश का अलर्ट:24 घंटे में 8 शहरों में बरसात

वाराणसी : यूपी के मौसम में उलटफेर का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी प्रदेश के 14 जिलों में बारिश होगी। साथ ही, कई जिलों में बिजली के साथ ओले भी गिरने की आशंका है।

मंगलवार सुबह पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रहीं है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी दो दिन यानी 17 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में पिछले 5 दिनों से हो रही बारिश के बाद अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। 24 घंटे में 8 शहरों में बारिश हुई। इनमें महाराजगंज, मिर्जापुर, कुशीनगर, गोरखपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर शामिल हैं। सोनभद्र में बारिश के साथ ओले गिर हैं।

क्यों बदला मौसम?

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला है। पश्चिम से आ रही हवाओं में काफी मात्रा में नमी है। यूपी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव) बन रहा है। इसके चलते बारिश हो रही है। उन्होंने कहा अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो जायेगी।

पिछले 24 घंटे में कहा हुई कितनी बारिश

शहरकितने MM बारिश हुई
महाराजगंज7.1 MM
मिर्जापुर7.5 MM
कुशीनगर3.5 MM
गोरखपुर2 MM
बलरामपुर0.2 MM
संतकबीरनगर1 MM
सिद्धार्थनगर0.5 MM
गोंडा0.5 MM

5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

16 अप्रैल : कुछ जिलों में हल्की बादल छाए रहेंगे हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

17 अप्रैल : कुछ जिलों में हल्की बादल छाए रहेंगे हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

18 अप्रैल: मौसम विभाग में ग्रीन अलर्ट जारी किया है। 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

19 अप्रैल: मौसम विभाग में ग्रीन अलर्ट जारी किया है। 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

20 अप्रैल: मौसम विभाग में ग्रीन अलर्ट जारी किया है। 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *