Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

यूपी में पारा@44.4°C, सड़कों पर पानी डाला जा रहा:4 दिन भीषण गर्मी, 30 जिलों में लू चलेगी; 26 अप्रैल को बारिश का अलर्ट

लखनऊ/वाराणसी/प्रयागराज/कानपुर : यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। आज यानी बुधवार को 30 जिलों में हीट वेव (लू) का अलर्ट है। सुबह से तेज धूप निकली है। आगरा में इतनी भीषण गर्मी है कि प्रशासन सड़कों पर पानी की बौछारें डलवा रहा है। काशी में बाबा विश्वनाथ के लिए जलधारा लगाई गई है। भक्तों के लिए कॉरिडोर में रेड कारपेट और जर्मन हैंगर लगाए गए हैं।

मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि आज से 4 दिन यानी 25 अप्रैल तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पारा 45°C के पार पहुंच सकता है। हालांकि, 26 अप्रैल को बारिश की संभावना बन रही है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के 30 जिलों का पारा 40°C के पार पहुंच गया। प्रयागराज सबसे गर्म रहा। यहां दिन में पारा 44.4°C पहुंच गया।

बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। अब प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे। कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगी। इसके बाद शिक्षक और अन्य कर्मचारी 1:30 बजे तक स्कूल में रहकर शैक्षणिक और प्रशासनिक काम पूरा करेंगे।

भीषण गर्मी की वजह से प्रदेश में आग लगने की कई घटनाएं हुईं। गाजियाबाद में चिलचिलाती धूप के बीच एक मार्केट में आग लग गई। इससे रेस्टोरेंट समेत 20 दुकान जल गईं। मेरठ और लखनऊ में भी बस में आग लग गई। मेरठ में बस में करीब 50 यात्री थे। हालांकि, आग लगने से पहले ही सभी सुरक्षित बाहर आ गए।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-

QuoteImage

महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी-साइक्लोन के असर से अगले 3-4 दिनों के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान 45°C या इससे पार पहुंचेगा। पूरा प्रदेश लू की जद में रहेगा। 26 अप्रैल से पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलगी। हालांकि, पूर्वी यूपी में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।QuoteImage

आगरा में सुबह से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। सड़कों पर पानी की बौछारें डाली जा रही हैं। ताकि, लोगों को गर्मी से राहम मिले और तेज हवा की वजह से धूल न उड़े।

आगरा में सुबह से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। सड़कों पर पानी की बौछारें डाली जा रही हैं। ताकि, लोगों को गर्मी से राहम मिले और तेज हवा की वजह से धूल न उड़े।

वाराणसी में सुबह से तेज धूप निकली है। गाड़ियों पर लोग गमछा लपेटे नजर आ रहे हैं।

वाराणसी में सुबह से तेज धूप निकली है। गाड़ियों पर लोग गमछा लपेटे नजर आ रहे हैं।

अयोध्या में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप निकली है।

अयोध्या में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप निकली है।

गोरखपुर चिड़ियाघर में भीषण गर्मी के चलते दो दरियाई घोड़े पानी में मस्ती करते दिखे।

गोरखपुर चिड़ियाघर में भीषण गर्मी के चलते दो दरियाई घोड़े पानी में मस्ती करते दिखे।

वृंदावन के प्रियकांत जू मंदिर में भगवान को नौका विहार कराया

भीषण गर्मी के बीच देवकी नंदन ठाकुर के वृंदावन स्थित प्रियकांत जू मंदिर में भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए विशेष नौका विहार की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में सजे कृत्रिम सरोवर में भगवान को नौका विहार कराया जा रहा है, जिससे गर्मी से राहत दी जा सके। भक्तों के अनुसार, यह भक्तों और भगवान के बीच प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव को भी दिखाता है। मंदिर में इसके साथ ही अन्य शीतल भोग और व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं, जिससे वातावरण को ठंडा और भक्तिमय बनाया जा सके।

अयोध्या में रामलला के गर्भगृह में 3 कूलर लगाए गए

भीषण गर्मी के बीच राम मंदिर अयोध्या में रामलला को शीतल रखने के लिए मंदिर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। गर्भगृह में तीन कूलर लगाए गए हैं, जिनके जरिए अंदर का तापमान संतुलित रखा जा रहा है। आधुनिक तकनीक से कूलरों को इस तरह स्थापित किया गया है कि विग्रह के आसपास गर्मी का असर न्यूनतम रहे। बढ़ते तापमान को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि रामलला को निरंतर ठंडा और अनुकूल वातावरण मिल सके। मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की आस्था के इस केंद्र की देखभाल में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी।

ब्रज में मंदिरों में फूल बंगला सजाए जा रहे, खरबूजा-सत्तू का भोग लग रहा

ब्रज में भीषण गर्मी से भगवान को राहत देने के लिए मंदिरों में फूल बंगला सजाए जा रहे हैं। भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए खरबूजा, सत्तू आदि का भोग लगाया जा रहा है। उनको हल्के सूती कपड़े से बनी पोशाक धारण कराई जा रही है। बांके बिहारी मंदिर में प्रतिदिन फूल बंगला बन रहे हैं। द्वारिकाधीश मंदिर में खस का इस्तेमाल किया जा रहा है। नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर में गर्मी से राहत देने वाले पदार्थों के साथ साथ दही की सिकरन का भोग लगाया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *