मसूरी : महेंद्र सिंह धोनी 3 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर के साथ मसूरी में घूमते दिखे। जैसे ही फैंस को इसका पता चला तो वे भी स्टार क्रिकेटर से मिलने पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक, धोनी अपनी बेटी जीवा सिंह धोनी का समर कैंप के लिए एक बोर्डिंग स्कूल में एडमिशन कराने आए थे।
धोनी शनिवार को देहरादून से मसूरी के लिए रवाना हुए। देर शाम लालटिब्बा क्षेत्र स्थित एक होटल पहुंचे। यहां फैंस ने धोनी को घेर लिया। मोबाइल से उनकी तस्वीरें खींचने लगे। वीडियो बनाने लगे। कुछ लोगों को लगा कि रोहित शर्मा आए हुए हैं। वे जोर-जोर से ‘रोहित शर्मा, रोहित शर्मा…’ चिल्लाने लगे। यह सुनकर धोनी हंस पड़े।
समर कैंप जाते समय उन्होंने फैंस से हाथ भी मिलाया। इसके बाद वहां मौजूद एक बच्चे ने जब धोनी-धोनी कहा तो उन्होंने पीछे मुड़कर देखा और मुस्कुराने लगे। इससे पहले धोनी 11 मार्च 2025 को मसूरी घूमने आए थे।

धोनी देहरादून से लैंड रोवर डिफेंडर कार से मसूरी पहुंचे।

धोनी ने गाड़ी से बेटी जीवा का सामान खुद निकाला।

लोग धोनी की फोटो खींचते नजर आए।

धोनी ने मौजूद लोगों से हाथ भी मिलाया ।

लोगों के सही नाम लेने पर धोनी ने सीढ़ियों से उतरते वक्त पीछे मुड़कर देखा और हंस पड़े।
3 साल पहले जब 20 साल बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे धोनी
धोनी 15 नवंबर 2023 को पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अल्मोड़ा की जैंती तहसील स्थित अपने पैतृक गांव ल्वाली गए थे। धोनी साल 2003 में अपने जनेऊ संस्कार के समय आखिरी बार गांव आए थे। धोनी के गांव पहुंचते ही ग्रामीण काफी खुश हुए थे। क्रिकेटर ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। तब धोनी अपने दोस्तों के साथ गांव पहुंचे थे। उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

