उत्तर प्रदेश : यूपी में सीतापुर और अंबेडकरनगर समेत 30 जिलों के BSA (बेसिक शिक्षा अधिकारी) बदल दिए गए हैं। साथ ही 18 जिलों में डायट प्राचार्य और वरिष्ठ प्रवक्ता का भी तबादला कर दिया गया है।
अलीगढ़ के बीएसए राकेश सिंह को आगरा भेजा गया है। राकेश सिंह ने सभी शिक्षकों को अजीबोगरीब निर्देश दिया था कि स्कूलों से निकलकर सरकारी शिक्षक अब सड़कों पर आवारा कुत्तों की गिनती करेंगे। सरकारी शिक्षक डॉग ट्रैकर के रूप में काम करेंगे। शिक्षकों को इस काम के लिए अलग मेहनताना भी नहीं मिलेगा।
वहीं, भूपेंद्र सिंह वाराणसी के नए BSA (बेसिक शिक्षा अधिकारी) होंगे। वाराणसी के बीएसए अनुराग श्रीवास्तव को अभी वेटिंग में रखा गया है। यहां उनका कार्यकाल करीब 8 महीने ही रहा।
आगरा में सूचना के अधिकार अधिनियम (आरटीआई) में सूचना नहीं देना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड को भारी पड़ गया। मार्च-2023 में ममता वलेचा की ओर से मांगी गई सूचना को उपलब्ध न कराने का दोषी मानते हुए राज्य सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती ने 250 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से 25,000 रुपए का अर्थदंड लगाया था। अब जितेंद्र को झांसी का बीएसए बनाकर भेजा गया है।
लिस्ट
| अधिकारी का नाम | वर्तमान पदनाम व तैनाती | नई तैनाती |
| संतोष कुमार | प्रधानाचार्य, ड्रमण्ड राजकीय इ०का०, पीलीभीत | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शामली |
| राकेश सिंह | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अलीगढ़ | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आगरा |
| अनिल कुमार | विधि अधिकारी, शिक्षा निदेशालय (बेसिक), लखनऊ | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फिरोजाबाद |
| आलोक सिंह | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हमीरपुर | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अलीगढ़ |
| रणवीर सिंह | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हाथरस |
| अनुपम अवस्थी | वरिष्ठ प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, फर्रूखाबाद | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एटा |
| नवीन कुमार | वरिष्ठ प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बाराबंकी | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बदायूं |
| जय शंकर श्रीवास्तव | प्रभारी सहायक शिक्षा निदेशक (खेल), माध्यमिक शिक्षा | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शाहजहांपुर |
| वीरेन्द्र कुमार सिंह | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बदायूं | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलन्दशहर |
| दीपा भाटी | राजकीय बालिका इ०का०, होशियारपुर, नोएडा, गौतमबुद्धनगर | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हापुड़ |
| देवव्रत सिंह | उप सचिव, मा०शि०प०, उ०प्र०, प्रयागराज | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रतापगढ़ |
| प्रिंसी मौर्या | सहायक उप शिक्षा निदेशक, एस०सी०ई०आर०टी०, उ०प्र०, लखनऊ | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फतेहपुर |
| भूपेन्द्र सिंह | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रतापगढ़ | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वाराणसी |
| समीर | प्रवक्ता, आई०ए०एस०ई०, उ०प्र०, प्रयागराज | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर |
| गोरखनाथ पटेल | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीतापुर |
| राम जियावन मौर्य | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कुशीनगर | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया |
| अनिल कुमार सिंह | वरिष्ठ प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, देवरिया | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कुशीनगर |
| अमित सिंह | सहायक उप शिक्षा निदेशक, एस०सी०ई०आर०टी०, उ०प्र०, लखनऊ | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुरादाबाद |
| हरिओम सिंह | वरिष्ठ प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बागपत | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर नगर |
| आशीष कुमार पाण्डेय | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फिरोजाबाद | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर देहात |
| रत्नेश कुमार | प्रधानाचार्य, राजकीय इण्टर कालेज, रायबरेली | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर |
| पूनम मिश्रा | उप सचिव, मा०शि०प०, क्षेत्रीय कार्यालय, प्रयागराज | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अम्बेडकरनगर |
| विकास चौधरी | वरिष्ठ प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, भदोही | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जालौन |
| पूनम | प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इ०का०, बाराबंकी | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कन्नौज |
| मुकेश खरवार | सांख्यिकी अधिकारी, शिक्षा निदेशालय, उ०प्र०, प्रयागराज | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हमीरपुर |
| जितेन्द्र कुमार गौड़ | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आगरा | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, झांसी |
| रंजना शुक्ला | प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इ०का०, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चित्रकूट |
| विकास चन्द्र श्रीवास्तव | प्रधानाचार्य, पं० दीन दयाल उपाध्याय राजकीय इं०का० गोठवा रूदौली, बस्ती | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर |
| सुरजीत सिंह | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर नगर | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, महाराजगंज |
| विकास कुमार सिंह | प्रधानाचार्य, राजकीय इ०का०, त्योरी, गाजियाबाद | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मैनपुरी |

