Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

मध्य प्रदेश में चार चरण में होगा मतदान; यहां देखिये पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे और चार जून को चुनाव परिणाम सामने आएंगे। मध्य प्रदेश की बात की जाए तो राज्य में शुरुआती चार चरणों में चुनाव होंगे।

किस सीट पर कब होगा चुनाव

क्रमांकलोकसभा सीटचुनाव तारीखचरण
1सीधी (Sidhi)19 अप्रैलपहला
2शहडोल (Shahdol)19 अप्रैलपहला
3जबलपुर (Jabalpur)19 अप्रैलपहला
4मंडला (Mandla)19 अप्रैलपहला
5बालाघाट (Balaghat)19 अप्रैलपहला
6छिंदवाड़ा (Chhindwara)19 अप्रैलपहला
7टीकमगढ़ (Tikamgarh)26 अप्रैलदूसरा
8दमोह (Damoh)26 अप्रैलदूसरा
9खजुराहो (Khajuraho)26 अप्रैलदूसरा
10सतना (Satna)26 अप्रैलदूसरा
11रीवा (Rewa)26 अप्रैलदूसरा
12होशंगाबाद (Hoshangabad)26 अप्रैलदूसरा
13बैतूल (Betul)26 अप्रैलदूसरा
14मुरैना (Morena)7 मईतीसरा
15भिंड (Bhind)7 मईतीसरा
16ग्वालियर (Gwalior)7 मईतीसरा
17गुना (Guna)7 मईतीसरा
18सागर (Sagar)7 मईतीसरा
19विदिशा (Vidisha)7 मईतीसरा
20भोपाल (Bhopal)7 मईतीसरा
21राजगढ़ (Rajgarh)7 मईतीसरा
22देवास (Dewas)13 मईचौथा
23उज्जैन (Ujjain)13 मईचौथा
24मंदसौर (Mandsour)13 मईचौथा
25रतलाम (Ratlam)13 मईचौथा
26धार (Dhar)13 मईचौथा
27इंदौर (Indore)13 मईचौथा
28खरगोन (Khargone)13 मईचौथा
29खंडवा (Khandwa)13 मईचौथा

मध्य प्रदेश में 5.64 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पिछले आम चुनाव की तुलना में इस बार राज्य में लगभग 5 लाख मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि देश में 97 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाता हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। वहीं, 1.82 करोड़ मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। हालांकि, 21.50 करोड़ युवा मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *