नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 7 चरणों (Lok Sabha Election 2024 Phase) में होगा। चुनाव आयोग ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में स्पष्ट किया कि देश में आम चुनाव 19 अप्रैल 2024 से 1 जून 2024 के बीच सात चरणों में संपन्न होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम (Lok Sabha Election 2024 Date) घोषित होने के साथ ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। राजस्थान की सभी 25 सीटों पर चुनाव दो चरणों में होंगे। 12 सीटों के लिए पहला चरण 19 अप्रैल को होगा और 13 सीटों के लिए दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा। लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट 4 जून को घोषित (Lok Sabha Election 2024 Result) किया जाएगा। जानिए राजस्थान में किस सीट पर कब होंगे लोकसभा चुनाव…
राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 तिथि (Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Date)
लोकसभा सीट | चुनाव तिथि | चुनाव चरण |
गंगानगर (Ganganagar) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
बीकानेर (Bikaner) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
चुरू (Churu) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
झुंझुनू (Jhunjhunu) | 19 अप्रैल | पहल चरण |
सीकर (Sikar) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
जयपुर ग्रामीण (Jaipur Rural) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
जयपुर सिटी (Jaipur City) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
अलवर (Alwar) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
भरतपुर (Bharatpur) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
करौली धौलपुर (Karauli-Dholpur) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
दौसा (Dausa) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
नागौर (Nagaur) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
टोंक-सवाईमाधोपुर (Tonk Sawai Madhopur) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
अजमेर (Ajmer) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
पाली (Pali) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
जोधपुर (Jodhpur) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
बाड़मेर (Barmer) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
जालौर (Jalore) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
उदयपुर (Udaipur) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
बांसवाड़ा (Banswara) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
राजसमंद (Rajsamand) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
भीलवाड़ा (Bilwara) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
कोटा (Kota) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
झालावाड़-बारां (Jhalawar Baran) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
5.32 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने किया पंजीकरण
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए राजस्थान में कुल 5.32 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। इसमें से 15 लाख पहली बार मतदान करेंगे।