Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

115 साल की महिला बनी दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की इंसान, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

नई दिल्ली :

हाल ही में एक 115 साल की महिला ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कर लिया है। फिलहाल स्पेन (Spain) में रह रही अमरीकी (American) मूल की महिला मारिया ब्रानयास मोरेरा (María Branyas Morera) अब दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की जीवित इंसान बन गई है।

इसके साथ ही वह दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की जीवित महिला भी बन गई है। कुछ दिन पहले ही दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की इंसान लूसिल रैंडन (Lucile Randon) की मृत्यु हो गई थी। फ्रांस (France) की लूसिल की उम्र 118 साल थी और उनकी मृत्यु के बाद अब मारिया दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की जीवित इंसान बन गई है।
फिलहाल स्पेन में रह रही मारिया का जन्म अमरीका के कैलिफोर्निआ (California) राज्य के सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) शहर में 4 मार्च 1907 को हुआ था। इस समय मारिया की उम्र 115 साल, 10 महीने और 16 दिन है।

स्वास्थ्य है सही

मारिया के परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि मारिया का स्वास्थ्य सही है और इस नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ मिल रही अटेंशन से वह काफी खुश भी है। साथ ही उनके परिवार की तरफ से इस बात की भी जानकारी दी गई कि इस बड़े अवसर को वो लोग अपने घर पर सेलिब्रेट करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *