Breaking
Thu. Jan 22nd, 2026

बलदेव में सोमवार को हुई शादी बुधवार को भाग गईं दो दुल्हन, थानाध्यक्ष बोले जानकारी नहीं

  • बलदेव थानाध्यक्ष बोले मामले में कोई जानकारी नहीं, कस्बा इंचार्ज बोले जानकारी है, लेकिन तहरीर नहीं मिली
  • बलदेव थानाध्यक्ष कहां रह रहे जो बोले मामले की जानकारी नहीं, कस्बा इंचार्ज बोले जानकारी है, लेकिन तहरीर नहीं मिली इसलिए नाम-पता का क्या करना

दैनिक उजाला संवाद, बलदेव/मथुरा :बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो दुल्हनों के तड़के दुल्हे के घर से भाग जाने का मामला सामने आया है। पुलिस इस संबंध में पूरी जानकारी देने से बच रही है। लड़का पक्ष का कहना है कि पुलिस को जानकारी दी है, लेकिन उन्होंने कहा कि दुल्हनों के बारे में कोई जानकारी मिले तो बताना कार्यवाही करेंगे।

पीड़ित दुल्हा भरत सिंह एवं लवकुश के बड़े भाई श्याम सुंदर ने बताया कि कस्बा के बौहरे वाला मौहल्ला में सोमवार को रामधन सिंह के दो बेटों की शादी हुई। इस दौरान दुल्हन की तरफ से उनके माता-पिता भी घर ही आ गए थे। शादी रीति-रिवाज से हुई। इस दौरान पड़ोस के बिचौलिया भी दुल्हन पक्ष के साथ थे। दुल्हन को 1 लाख 30 हजार रूपए करीब बिचौलिया के माध्यम से दिए। शादी के अगले दिन यानि मंगलवार की रात तक दोनों दुल्हनें दुल्हों के साथ रहीं।

बुधवार को अचानक सुबह करीब 3 से 4 बजे के आसपास वह घर के बाहर से दरवाजे को बंद कर जेवरात लेकर भाग गईं। तब तक हम कुछ समझ पाते जब तक वह फरार हो चुकी थीं। पड़ोस का बिचौलिया भी तभी से फरार है। इस संबंध में दुल्हा परिवार ने थाने में शिकायत दी है।
लड़का पक्ष ने बताया कि दुल्हनें वाराणसी की बताई गईं, लेकिन ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा था। दुल्हनें नाम भी बताने में हिचकिचा रहीं थीं। उन्होंने अपना नाम अभी तक ठीक से नहीं बताया कि था। कभी कुछ नाम तो कभी कुछ नाम बता रही थीं। दुल्हनों के साथ जो माता-पिता थे वह देखने को उनके माता-पिता भी प्रतीत नहीं हो रहे थे। इस संबंध में थाना बलदेव में रामधन ने शिकायत दर्ज करायी है।

थानाध्यक्ष बलदेव संजय त्यागी ने बताया कि ऐसा कोई मामला में संज्ञान में नहीं है। जबकि कस्बा इंचार्ज मानवेन्द्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, दुल्हनें बालिग थीं, कोई मामला रहा होगा चलीं गईं। तहरीर नहीं मिली है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *