दैनिक उजाला, मथुरा : जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने ध्वजा रोहण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को संबांधित करते हुए कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने सर्वप्रथम देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि आज के अवसर पर अलग ही एनर्जी और वाइब महसूस होती है। आज के दिन हम लोग इतिहास की बातंे करते हैं। उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर हमें यह आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि आज के समय में इंटरनेट और एआई के जमाने के लोग हैं, सब कुछ गूगल कर सकते हैं। आज की युवा पीढ़ी यानि हमारी ‘जेन जेड‘ वो हैं जो 5जी की स्पीड से सोचती है। युवाओं के लिए दुनिया एक ग्लोबल विपेज नहीं, बल्कि स्मार्टफोन की स्क्रीन पर सिमटी एक छोटी जगह है। युवाओं के पास आइडियाज, टैलेंट है और कुछ नया कर गुजरने की आग है।
उन्होंने कहा कि किसी फेलियर को गेम ओवर मत मानिए। क्योंकि वह सिर्फ लाइफ का एक अपडेट साॅफ्टवेयर है। यह बिल्कुल भी मत सोचिए कि ‘लोग क्या कहेंगे‘ वाले वायरस से आजाद कीजिए। यही सच्ची आजादी है।
कार्यक्रम में नटराज क्लब, निनाद क्लब, विहीती क्लब के छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का संचालन छात्र प्रशांत शुक्ला, दिया खेमानी एवं आयुष चतुर्वेदी द्वारा किया गया। स्टूडेंट स्पोर्टस काउंसिल के छात्र यशवर्धन शुक्ला, सत्यम सिंह, नंदिनी शर्मा एवं पदाधिकारीगणों का सहयोग सराहनीय रहा। एनसीसी के छात्रों ने एएनओ अरूणांशु दुबे के निर्देशन में परेड की। इस अवसर पर कुलसचिव अशोक कुमार सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा. हिमांशु शर्मा तथा विश्वविद्यालय के पदाधिकारीगण सहित यूपी 10 बटालियन के हवलदार ओवैस अल बशीर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डा. ब्रजेश गोस्वामी ने दिया। संचालन का नेतृत्व निहारिका सिंह एवं एंडेª एस बेंजामिन ने किया।
जीएलए द्वारा गोद लिए विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस मनाया

वहीं जीएलए विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय आझई खुर्द में मुख्य अतिथि जीएलए के डीन एकेडमिक डा. आशीष शर्मा, गणित विभागाध्यक्ष डा. मनीष गोयल, प्रधानाध्यापिका अनामिका सक्सेना, प्राथमिक विद्यालय आझई खुर्द द्वितीय में पृथ्वी राज पोहिया, प्राथमिक विद्यालय आझई कलां में प्रधानाध्यापिका अनुपम कौशिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय जैंत द्वितीय में अनीता राठौर ने किया। स्कूल प्रोजेक्ट डिप्टी मैनेजर राहुल अरोडा का सहयोग सराहनीय रहा।

