मथुरा : पाली डूंगरा स्थित कृष्ण मोहन (केएम) विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने अपने पिता एवं प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय मोहन सिंह (भगतजी) की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।
इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष के बड़े भाई देवी सिंह, कालीचरन, करन सिंह, भूप सिंह, परिवार के अन्य सदस्यों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। किशन चौधरी ने अपने पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ‘ज्ञान का दीपक’ प्रज्ज्वलित किया।
भावुक होकर उन्होंने कहा, “पिताजी मेरे लिए पहले भगवान थे और हमेशा रहेंगे। उनका दिखाया मार्ग और दूरदर्शी सोच हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी।”
इससे पूर्व उनके आवास पर भजन संध्या एवं अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. मोहन सिंह भगतजी के जीवन को अनुशासन, सेवा और शिक्षा के प्रति समर्पित बताते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थान आज केएम विश्वविद्यालय के रूप में विकसित होकर क्षेत्र में शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन चुका है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सांसद प्रतिनिधि जर्नादन शर्मा, एमएलसी सदस्य योगेश नौहवार, एमएलसी सदस्य ठाकुर ओमप्रकाश, विधायक बलदेव पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, श्याम सिंह अहेरिया, प्रताप सिंह राणा, हरीश चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, महानगर अध्यक्ष भाजपा राजू यादव, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आकाश चौधरी, जिला महामंत्री कुंजबिहारी, पार्षद संजीव, चन्द्रपाल प्रधान, सुरेश प्रहलाद (बाबा कढ़ेरा विद्यालय), जिला सहकारी समिति अध्यक्ष सुल्तान सिंह, पूर्व चेयरमैन सौंख भरत सिंह, पीयूष यादव, चन्द्रवीर भरंगर, प्रदीप, निरंजन सिंह सोलंकी, भूपेन्द्र चौधरी, सोनवीर कुंतल, रविन्द्र सिरोही, राजेन्द्र प्रधान, आरएसएस के शिव कुमार, नरेन्द्र पाठक, महानगर प्रचारक सचिन, ब्रजेश (प्रबंधक दीनदयाल गौ विज्ञान केन्द्र परखम), वीरपाल भरंगर, सत्यप्रकाश मास्टरजी, देवेन्द्र चौधरी, नीरज पंडित, अपर जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद, इंजीनियर शिवाजी राजा राजपूत सहित जिला पंचायत कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एन.सी. प्रजापति, कुलसचिव डा. पूरन सिंह, परीक्षा नियंत्रक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अस्पताल की जनरल मैनेजर स्वाती शर्मा ने की।

