Breaking
Fri. May 15th, 2026

मथुरा में तपेश भारद्वाज बने भाजपा महानगर जिला कार्यकारिणी सदस्य

दैनिक उजाला, मथुरा : भारतीय जनता पार्टी संगठन ने महानगर जिला कार्यकारिणी की नई टीम की घोषणा की है, जिसमें कुल 58 सदस्यों को शामिल किया गया है। प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद जारी सूची में वरिष्ठ भाजपा नेता तपेश भारद्वाज को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूची जारी होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। तपेश भारद्वाज ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा महानगर जिला कार्यकारिणी टीम आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने का काम करेगी। बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा।

नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा है और इसे संगठन को गति देने वाला कदम माना जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *