Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

मथुरा के बलदेव क्षेत्र की बेटी का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन, बधाइयों का लगा तांता

दैनिक उजाला, मथुरा/बलदेव : बलदेव क्षेत्र के अमीरपुर गांव की रहने वाली कविता ने अपनी मेहनत और लगन से उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हासिल कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। कविता के पिता जगपाल सिंह एक मजदूर हैं और उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया।

कविता की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी की लहर है और उनके पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक रहे हैं। कविता के चाचा नरेंद्र कुमार ने कहा कि बेटी को भी यदि अवसर मिले तो अच्छा परिणाम ला सकती है। उन्होंने कहा कि कविता की सफलता से यह साबित होता है कि यदि बेटियों को उचित अवसर और समर्थन मिले, तो वे भी अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती हैं।

ग्राम वासियों और समाज सेवी योगेश कुमार ने कविता को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। कविता की इस सफलता से अन्य बेटियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित होंगी।

परिवार ने उनकी सफलता के लिए कड़ी मेहनत और लगन को श्रेय दिया है। कविता की मां गुड्डी देवी ने कहा कि उनकी बेटी ने हमेशा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की है और हमें उन पर गर्व है।

कविता की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और सभी लोग उनकी सफलता की कामना कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *