Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

IRCTC ने ऑफर किया शानदार टूर पैकेज, कम खर्च में करें चारधाम यात्रा

नई दिल्ली : चार धाम यात्रा जल्‍द ही शुरू होने वाली है। इसके लिए रजिस्‍ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। अगर आप चार धाम की तीर्थ यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। हाल ही में आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए एक स्‍पेशल टूर पैकेज पेश किए है। जिन यात्रियों ने अब तक चार धाम के दर्शन नहीं किए हैं, उनके लिए यह बेहद सुनहरा मौका है।

IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआत पटना से होगी और यह यात्रा मई और जून में कराई जाएगी। उत्तराखंड स्थित इस चार धाम यात्रा का पूरा टूर पैकेज 11 दिन और 12 रातों का है। इस टूर पैकेज में यात्रियों को होटल में रुकने, फ्लाइट का टिकट, लंच-डिनर और यात्रा से जुड़ी सभी सुविधाएं मुहैया कारई जाएंगी। इस टूर पैकेज में ट्रेवेल इंश्योरेंस भी शामिल है।

IRCTC की उत्तराखंड स्थित चार धाम की इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत 24 मई से होगी। यह यात्रा 4 जून तक चलेगी। इसके लिए आपको पटना एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़नी होगी। ये यात्रा दिल्ली से होते हुए हरिद्वार, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री से वापस हरिद्वार, दिल्ली और पटना में पूरी होगी। इस पैकेज का नाम चार धाम यात्रा एक्स पटना रखा गया है। इस यात्रा में सैलानियों को केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा कराई जाएगी। इस टूर के रेट की बात करें तो एक व्यक्ति के लिए आपको 88,550 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं 2 लोगों के लिए किराया 70,110 रुपये तय किया गया है। अगर आप 3 लोगों के साथ जाते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया मात्र 67,240 रुपये रखा गया है।

इस पैकेज के तहत यात्रियों को मुंबई से आने जाने तक का हवाई किराया, होटल या गेस्‍ट हाउस में स्‍टे, कार से लाने ले जाने की सुविधा, नाश्‍ता और रात का खाना तक दिया जाएगा। इसके अलावा ट्रैवल इंश्योरेंस, पार्किंग चार्ज और टोल टैक्स भी इस टूर के अंतर्गत शामिल है।

इस यात्रा में शामिल होने के लिए आपको 6 अलग अलग तारीखें दी जाएंगी। आप अपनी सुविधानुसार तारीख चुन सकते हैं।

  • 21 मई- 1 जून
  • 28 मई से 8 जून
  • 4 जून से 15 जून
  • 11 जून- 22 जून
  • 18 जून – 29 जून

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *