Breaking
Thu. Sep 17th, 2026

आंधी-तूफान के साथ 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में चलेंगी 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। इसकी वजह से कई राज्यों में बारिश का दौर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान, भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं के लिए अलर्ट जारी किया है। 

यहां पर होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 6-11 जून के दौरान केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में व्यापक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर 60 किमी/घंटा तक हवा की स्पीड हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश के आसार हैं।

70 किमी की स्पीड से चल सकती है हवा

 
6 जून को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। आज पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में आंधी-तूफान आने की संभावना है। कुछ जगहों पर 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 6 से 11 जून के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। 

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर से शाम के बीच हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान/बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा की तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35°C से 37°C और 24°C से 26°C के बीच रहने की संभावना है।  

दिल्ली-NCR में मानसून कब पहुंचेगा?

 मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मानसून 25 से 30 जून के बीच पहुंचने की संभावना है। यही समय-सीमा नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाज़ियाबाद और उत्तर भारत के अन्य राज्यों के कुछ हिस्सों के लिए भी बताई गई है। अनुमान है कि यह  हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ेगा, जबकि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में  30 जून के आस-पास पहुंचेगा। इससे पहले इन राज्यों में तेज बारिश की उम्मीद बहुत कम है। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *