दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू हो चुका है। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी प्रोटेस्ट में शामिल हो रहे हैं। इस प्रदर्शन का उद्देश्य पेपर लीक और परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी का विरोध करना है। अभिजीत दीपके ने कहा कि वह शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे। अभिजीत दीपके ने कहा था कि वह शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। यहां से वह संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचकर प्रदर्शन की इजाजत मांगेंगे। अनुमति मिलने पर पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, दिल्ली पुलिस के अधिकारी एयरपोर्ट पहुंच गए और यहीं अभिजीत से मुलाकात की। इसी दौरान उन्हें प्रदर्शन करने की अनुमति भी मिल गई।
अभिजीत दीपके ने एक्स पोस्ट पर बताया कि पुलिस ने धरना प्रदर्शन की अनुमति दे दी है और सभी लोग जंतर-मंतर पर जुटेंगे। अभिजीत के कहे अनुसार उनके समर्थक सुबह से ही संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचने लगे थे। हालांकि, उन्हें आसानी से प्रदर्शन की अनुमति मिल गई। उन्होंने पहले अपने सपोर्टर्स को दिल्ली एयरपोर्ट पर बुलाया था, लेकिन बाद में समर्थकों से जंतर मंतर पहुंचने की अपील की है।
जंतर-मंतर में जुट रहे कॉकरोच
अमेरिका के बोस्टन से दिल्ली लौटे दीपके सुबह आठ बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे और एक्स पोस्ट के जरिए अपने सपोर्टर्स से एक बार फिर जंतर मंतर पहुंचने की अपील की। सीजेपी के प्रोटेस्ट को लेकर जंतर मंतर से दिल्ली एयरपोर्ट तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सीजेपी के प्रोटेस्ट में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल होने वाले हैं। दीपके नीट पेपर लीक विवाद और सीबीएसई में गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। सीजेपी के पहले प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस भी अलर्ट मोड में है। जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह तक जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया था। बाद में अभिजीत ने पुलिस अधिकारियों से प्रदर्शन की अनुमति मांगी और उन्हें अनुमति दे दी गई।

प्रदर्शनकारी मैं हूं कॉकरोच वाले पोस्टर लेकर जंतर-मंतर पहुंचे हैं।

प्रदर्शनकारी कॉकरोच वाले मास्क पहनकर धरना देने आए।

स्टूडेंट ने नीट पेपर लीक और सरकारी एग्जाम में धांधली को लेकर प्रदर्शन किया।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर के साथ लिखा- बेटा, तुमसे न हो पाएगा।
CJP फाउंडर अभिजीत के घर सुरक्षा बढ़ाई गई
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके के घर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दीपके का घर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर के वलूज इलाके में है। पुलिस के अनुसार, दीपके के घर आने के बाद उनके घर के बाहर भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पहले दीपके के घर पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात था, लेकिन अब एक अधिकारी सहित 10 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।
कॉकरोच मारने वाला ‘हिट’ लेकर आए शख्स को बाहर निकाला
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक शख्स कॉकरोच मारने वाला ‘हिट’ लेकर पहुंचा। CJP समर्थकों ने उसे बाहर निकाल दिया।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल अभिजीत




