Breaking
Sat. May 16th, 2026

बांग्लादेश के सांसद का भारत में मिला शव, पुलिस को हत्या की आंशका

नई दिल्ली : बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम का शव पश्चिम बंगाल के कोलकात में मिला है। अजीम बीते आठ दिनों से कोलकाता में लापता बताए जा रहे थे। बुधवार को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। बांग्लादेशी सांसद 12 मई को इलाज के लिए भारत आए थे और दो दिन बाद लापता हो गए। पुलिस आशंका जता रही है कि बांग्लादेश के सांसद की हत्या हुई है।

लापता सांसद का पता लगाने के लिए भारतीय और बांग्लादेशी अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू किया गया था। कोलकाता पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर के हवाले से यह बताया गया है।

एक बांग्लादेशी अखबार के अनुसार, एक डिप्टी पुलिस कमिश्नर के हवाले से बताया कि अजीम का शव बुधवार की सुबह कोलकाता के न्यू टाउन में संजीवा गार्डन के एक खाली पड़े फ्लैट से बरामद किया गया। रिपोर्ट में अपने सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यह फ्लैट एक एक्साइज ड्यूटी अधिकारी का है।

जेनाईदाह-4 निर्वाचन क्षेत्र के विधायक अजीम 12 मई को इलाज के लिए कोलकाता पहुंचे।
ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, अजीम के निजी सहायक अब्दुर रऊफ ने कहा कि विधायक ने पहले दो दिनों तक अपने परिवार और पार्टी के सदस्यों से संपर्क बनाए रखा। हालांकि, 14 मई से उनका फोन बंद है।

परिवार ने पीएम शेख हसीना से लगाई मदद की गुहार

सांसद के परिवार ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से इस बारे में चिंता जताई थी। उन्होंने लापता सांसद का पता लगाने के लिए दिल्ली और कोलकाता में राजनयिकों को सतर्क किया था। कोलकाता में बांग्लादेश दूतावास भी मामले की जांच कर रहा था। इंडिया टुडे के अनुसार, अजीम की बेटी मुमतरीन फिरदौश ने मंगलवार को ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस खुफिया विभाग में अपने पिता के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *