Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

मोदी को हटाने का माहौल नहीं, 300 सीटें जीत सकती है बीजेपी : पीके का दावा

नई दिल्ली : चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपना 370 सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल करना असंभव है लेकिन वह करीब 300 सीटें जीतेगी। एक इंटरव्यू में उन्हाेंने कहा कि भाजपा किसी भी स्थिति में 270 के आंकड़े से नीचे नहीं जा रही बल्कि पिछली बार के आंकड़े 303 के आसपास सीटें जीतेगी।

प्रशांत किशोर का दावा है कि भाजपा को उत्तर और पश्चिम क्षेत्रों में कोई बड़ा नुकसान नहीं होता दिखता जबकि वह दक्षिण और पूर्व (बिहार, बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल) में सीटें बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और राजस्थान में भाजपा को 2-5 सीटों का नुकसान हो सकता है वहीं महाराष्ट्र में उसे ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

माेदी को हटाने की धारणा नहीं

पीके का मानना है कि मोदी और भाजपा की 10 साल की सरकार को लेकर आम जनमानस में हल्की नाराजगी जरूर है, लेकिन जनता के गुस्से जैसी बात खुले तौर पर नजर नहीं आती। लोगों में अभी ऐसी धारणा नहीं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *