दैनिक उजाला, डेस्क : मध्य प्रदेश और राजस्थान में ठंड का असर कम हो गया है, लेकिन देश के उत्तरी राज्यों में तापमान में गिरावट जारी है। पंजाब के 9 जिलों में आज कोल्ड वेव का यलो अलर्ट है। वहीं, पठानकोट में तापमान 1.7 डिग्री पहुंच चुका है।

उधर, उत्तर प्रदेश में के भी कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में सबसे ज्यादा सर्दी कानपुर में पड़ रही है। यहां तापमान 5.6° सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश में 4 दिन बाद बर्फीली हवाएं उत्तर की ओर चलेगी, जिसके कारण ठंड फिर से बढ़ेगी।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजस्थान, बिहार, झारखंड सहित 12 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। गुजरात में कच्छ इलाके में कोल्ड वेव ज्यादा असर रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में आज से चिल्लई कलां की शुरुआत हो रही है। चिल्लई फारसी शब्द है, हिंदी में इसका मतलब ‘बहुत अधिक ठंड’ होता है। अब अगले 40 दिन यहां बर्फबारी ज्यादा होगी। श्रीनगर में तापमान -7 डिग्री तक पहुंच चुका है।

जम्मू-कश्मीर से बर्फबारी की तस्वीरें…

पहलगाम में कांगड़ी में सुलगता कोयला रखते हुए कश्मीरी व्यक्ति।

पहलगाम में कांगड़ी में सुलगता कोयला रखते हुए कश्मीरी व्यक्ति।

गुलमर्ग में बर्फबारी के बीच फंसे वाहन, यहां पर हजारों की संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं।

गुलमर्ग में बर्फबारी के बीच फंसे वाहन, यहां पर हजारों की संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं।

अनंतनाग में माइनस में पारा पहुंचने के कारण पेड़ों-घास पर बर्फ जम गई।

अनंतनाग में माइनस में पारा पहुंचने के कारण पेड़ों-घास पर बर्फ जम गई।

चंदनवाड़ी में बर्फबारी हुई है। यहां पर मौसम का मजा लेते हुए टूरिस्ट।

चंदनवाड़ी में बर्फबारी हुई है। यहां पर मौसम का मजा लेते हुए टूरिस्ट।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

22 दिसंबर: 2 राज्यों में सीवियर कोल्डवेव का अलर्ट

  • हिमाचल प्रदेश, पंजाब में सीवियर कोल्ड वेव का अलर्ट
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट
  • हिमाचल प्रदेश में ग्राउंड फ्रॉस्ट कंडीशन के आसार

23 दिसंबर: 3 राज्यों में बारिश होगी, 2 राज्यों में कोहरा

  • पंजाब-हरियाणा में घना कोहरा देखने को मिलेगा।
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर चलेगी।
  • आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है। 55 kmph की रफ्तार से हवा भी चलेगी।
  • हिमाचल के लाहौल स्पीति, चंबा और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। 7 जिलों शीतलहर भी रहेगी।

24 दिसंबर: 4 राज्यों में घना कोहरा, 2 राज्यों में बारिश

  • पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय में घना कोहरा छाया रहेगा।
  • हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कोल्ड वेव का अलर्ट।
  • दक्षिण के राज्यों (तमिलनाडु, केरल) में हल्की बारिश हो सकती है।

राज्यों में मौसम की खबरें…

मध्य प्रदेश: राज्य में 6.9° तक बढ़ा टेम्परेचर, भोपाल, इंदौर-जबलपुर में 8 डिग्री के पार पहुंचा

बर्फीली हवा का असर कम होते ही मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर भी खत्म हो गया है। इस वजह से प्रदेश में रात का पारा 6.9 डिग्री तक बढ़ गया है। ये बढ़ोतरी बालाघाट के मलाजखंड में गुरुवार-शुक्रवार की रात में हुई है। कुछ दिन पहले यहां तेज सर्दी पड़ रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner