Breaking
Sun. May 17th, 2026

राजस्थान, UP-बिहार में हीट वेव का अलर्ट:MP सहित 20 राज्यों में आंधी-बारिश

नई दिल्ली : देश के 20 राज्यों में आज गुरुवार को बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में आंधी के साथ तेज बारिश की चेतावनी है। महाराष्ट्र में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में हीट वेव (लू) चलने के आसार हैं। बिहार के 23 और UP के 19 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को रोहतास जिला 44 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को बंगाल की खाड़ी पहुंच गया। यह 27 मई को केरल में दस्तक देगा। यानी मानसून आने में 12 दिन बचे हैं।

मानसून ने मंगलवार को निकोबार द्वीप समूह पर दस्तक दी थी। हर साल 22 मई के आसपास अंडमान में प्रवेश करने वाला मानसून इस साल नौ दिन पहले आया है।

अगले 2 दिनों का मौसम अपडेट

  • 16 मई: छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेज आंधी और बारिश का असर बना रहेगा। पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण भारत के तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भी आंधी-बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं।
  • 17 मई: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में मौसम खराब बना रहेगा। साथ ही ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में तेज बारिश का असर रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में लगातार भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। गुजरात और महाराष्ट्र में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *