Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

मुंबई समेत 15 नगर निगम में महिला महापौर होंगी:परभणी में महिला सीट पर आपत्ति; शिंदे के गढ़ ठाणे में SC का मेयर होगा

  • महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में से मुंबई समेत 15 में महिलाएं मेयर होंगी, गुरुवार को मुंबई में लॉटरी सिस्टम से इन्हें चुना गया

मुंबई : महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में से मुंबई समेत 15 में महिलाएं मेयर होंगी। गुरुवार को मुंबई में लॉटरी सिस्टम से इन्हें चुना गया। परभणी नगर निगम पर महिला महापौर को लेकर आपत्ति दर्ज की गई। उधर, शिवसेना ने लॉटरी सिस्टम पर आपत्ति जताई है।

29 में से 16 सीटें ST, SC, OBC कैटेगरी के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि 13 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं। शिंदे के गढ़ ठाणे में महापौर SC कैटेगरी का होगा। मुंबई में छठवीं बार महिला को यह पद मिलेगा। इससे पहले किशोरी पेडनेकर मेयर थीं। चंद्रपुर नगर निगम की महापौर लगातार 5वीं बार महिला बनेगी। अब इन सभी कैटेगरी के उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे।

लॉटरी के बाद आगे क्या

मेयर के लिए कैटेगरी रिजर्वेशन के बाद तय तारीख पर उम्मीदवार पर्चा भरेंगे। तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा। मेयर का चुनाव पार्षद करते हैं। इसके नगर निगमों में सदन की विशेष बैठक बुलाई जाएगी। जहां पीठासीन अधिकारी की मौजूदगी में वोटिंग होगी। चुनाव से पहले पार्टियां व्हिप जारी करती हैं। अगर किसी पार्षद ने अपनी पार्टी के खिलाफ वोट दिया, तो उसकी सदस्यता रद्द हो सकती है।

29 नगर निगम में रिजर्वेशन की पूरी लिस्ट

1. छत्रपति संभाजीनगर: सामान्य 2. नवी मुंबई: सामान्य (महिला) 3. वसई-विरार: सामान्य 4. कल्याण-डोंबिवली: अनुसूचित जनजाति 5. कोल्हापुर: ओबीसी 6. नागपुर: सामान्य (महिला) 7. बृहन्मुंबई: सामान्य (महिला) 8. सोलापुर: सामान्य 9. अमरावती: सामान्य 10. अकोला: ओबीसी (महिला) 11. नासिक: सामान्य (महिला) 12. पिंपरी-चिंचवड़: सामान्य (महिला) 13. पुणे: सामान्य (महिला) 14. उल्हासनगर: ओबीसी 15. ठाणे: अनुसूचित जाति 16. चंद्रपुर: ओबीसी (महिला) 17. परभणी: सामान्य (महिला) (आपत्ति) 18. लातूर: अनुसूचित जाति (महिला) 19. भिवंडी-निजामपुर: सामान्य (महिला) 20. मालेगांव: सामान्य 21. पनवेल: ओबीसी 22. मीरा-भायंदर: सामान्य (महिला) 23. नांदेड़- वाघाला: सामान्य (महिला) 24. सांगली-मिराज-कुपवाड: सामान्य 25. जलगांव: ओबीसी (महिला) 26. अहिल्यानगर: ओबीसी (महिला) 27. धुले: सामान्य (महिला) 28. जालना: अनुसूचित जाति (महिला) 29. इचलकरंजी: ओबीसी

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *