नई दिल्ली : पीएम मोदी 13 साल बाद शनिवार शाम मेट्रो से यात्रा कर दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) पहुंचे। यहां कॉलेज की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह मनाया गया।
इवेंट के दौरान पीएम ने जेन-जी को संबोधित किया। उन्होंने कहा- यहां पूर्व छात्र OG (पुराने खिलाड़ी) हैं। वे धुरंधर भले न हों, पर दुनियाभर में धूम तो मचाई है।
पीएम ने जेन-जी स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए दिमागी नक्सल, झूठ की गूंज, माई-बाप कल्चर, नाराज फूफा जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया।
पीएम ने अपनी स्पीच में 2013 में की श्रीराम कॉलेज की यात्रा का जिक्र भी किया। उस समय वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

मोदी मेट्रो में सफर के दौरान उन्होंने बच्चों-लोगों से भी बातचीत की।
पीएम मोदी के जेन-Z को दिए मैसेज
SRCC के पूर्व छात्र OG, दुनिया में धूम मचाई: यहां के पूर्व छात्र को जेन-जी लैंग्वेज में कहा जाए तो OG यानी पुराने खिलाड़ी हैं। वे भले ‘धुरंधर’ न हों, लेकिन उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी धूम मचाई।
यहां दिया 2013 का भाषण आज भी याद: 13-14 साल बाद भी SRCC में दिया भाषण आज भी चर्चा में है और नई पीढ़ी भी उसे दोबारा देख रही है। तब कहा था कि किसी को गिलास आधा खाली दिखता है, किसी को आधा भरा और किसी को आधा पानी और आधा हवा से भरा। सही नजरिया हर स्थिति में उम्मीद देखना है।
2013 के हालात से भारत काफी आगे आया: 2013 में बैंकिंग सिस्टम तबाह कर दिया गया था। 2008 में मुंबई में आतंकी हमला हुआ, लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। हमारी सरकार में कोविड, रूस-यूक्रेन वॉर, ईरान वॉर जैसे संकट आए। हम सबसे उबर गए। कुछ लोगों के लगा कि अब मोदी को कुचल देंगे। मेरे देश के लोगों की जुबान में इतना दम है कि बुरा चाहने वालों की हसरत दबी रह जाती है।
हर बात पर तंज कसने वाले ‘नाराज फूफा’: हर बात पर इसकी क्या जरूरत है कहने वाले लोग ‘नाराज फूफा’ हैं। इनका एक ही डायलॉग होता है, इसकी क्या जरूरत है। इन लोगों ने बुलेट ट्रेन, यूपीआई और नई संसद जैसे कामों पर भी सवाल उठाया।
पीएम ने दिमागी नक्सल और होम्योपैथी की गोली का जिक्र किया: 15 अगस्त को मैंने ‘दिमागी नक्सल’ कहकर ऐसी ‘होम्योपैथी की गोली’ दी। होम्योपैथी का इलाज बीमारी को कुछ समय के लिए और उभार देता है। जैसे ही मैंने ये गोली दी, सारे दिमागी नक्सल बाहर आने लगे। जनता उनका असली रंग देख रही है।
आज भारतीय युवा बड़े सपने देख रहा है: आज हमारा नौजवान साथी कहता है कि स्टार्टअप बनाऊंगा। यूनिकॉर्न खड़ा करूंगा। स्पेस से जुड़ा स्टार्टअप करूंगा। 2013 से पहले आपके सीनियर ऐसे सपने नहीं देखते थे। हम गर्व से कहते हैं कि भारतीय दुनिया की टॉप कंपनियों को लीड कर रहे हैं तो वो कंपनियां भारतीय क्यों नहीं हैं।
पीएम मोदी ने युवाओं संकल्प दिलाया: पीएम ने युवाओं से कहा कि नाव हमारी हो, नाविक भी हमारा हो। लहरों पर विजय लिखे, वो हौसला हमारा हो। उड़ान हमारी हो, हवाओं से टकराए वो जज्बा हमारा हो। सपना हमारा हो, संकल्प हमारा हो। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प हमारा हो। विकसित भारत की राह में उठता हर कदम हमारा हो।

पीएम मोदी 2013 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के समारोह में शामिल हो चुके हैं।
2013 से पहले आपके सीनियर्स सपने नहीं देख पाते थे, आज समय बदला
संबोधन के दौरान मोदी ने कहा- आज हमारा नौजवान साथी कहता है कि स्टार्टअप बनाऊंगा। यूनिकॉर्न खड़ा करूंगा। स्पेस से जुड़ा स्टार्टअप करूंगा। 2013 से पहले आपके सीनियर ऐसे सपने नहीं देखते थे। लेकिन आज समय बदल गया है। आप संकल्प लीजिए कि दुनिया के ग्लोबल फर्म्स हमारे क्यों नहीं हो सकते हैं। हम गर्व से कहते हैं कि भारतीय दुनिया की टॉप कंपनियों को लीड कर रहे हैं तो वो कंपनियां भारतीय क्यों नहीं हैं।

