Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

पीएम मोदी हिरोशिमा रवाना, तीन देशों का करेंगे दौरा, छह दिन में 40 कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 19 मई को तीन देशों के छह दिनी दौरे पर रवाना हुए। पीएम मोदी तीन शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे और 40 से ज्यादा कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पीएम तीन देशों में चार दिन बिताएंगे। दुनियाभर के 24 से ज्यादा देशों के नेताओं से मिलेंगे। दौरे के पहले चरण में पीएम मोदी 19 से 21 मई के बीच जी-7 देशों के शिखर सम्मेलन में जापान जाएंगे। दूसरे चरण में पीएम 21 मई को पोर्ट मोरेस्बी, पापुआ न्यू गिनी पहुंचेंगे। पापुआ न्यू गिनी के पीएम जेम्स मारपे के साथ संयुक्त रूप से भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग फोरम (एफआईपीआईसी) के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। तीसरे और आखिरी चरण में वह ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीस के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए 22-24 मई को सिडनी में होंगे। यात्रा आखिरी पड़ाव पर पीएम मोदी ऑस्ट्रेलयाई समकक्ष के साथ सिडनी में हजारों प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है।

पीएम मोदी पहली बार जापान के शहर हिरोशिमा जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी को जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने न्योता दिया था। जहां वह दुनिया की विकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह जी-7 के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। जी-7 समूह के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में जापान शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और भारत को इसमें अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस सम्मेलन से इतर पीएम मोदी, जापानी पीएम फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय मसलों पर चर्चा करेंगे। फिर हिरोशिमा शहर में वह महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *