Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

गीतकार शैलेन्द्र की जयंती पर काव्य गोष्ठी सम्पन्न

  • शैलेंद्र की यादों को संजोए विशेष बुलेटिन का भी हुआ लोकार्पण

दैनिक उजाला संवाद, मथुरा : मशहूर गीतकार स्व. शैलेन्द्र को ब्रज के कवियों ने दी काव्यमय श्रद्धांजलि। उनके सदाबहार गीतों को सुन उपस्थित लोग गुनगुनाते हुए झूम उठे। मथुरा से लेकर मुंबई तक कवि शैलेन्द्र की स्मृति पर आधारित बुलेटिन का लोकार्पण किया गया।
जन सांस्कृतिक मंच और इंटेक ब्रजभूमि रीजनल चेप्टर के बैनर तले माँ सरस्वती हॉस्पिटल के ग्राउंड में कवि गीतकार स्व. शैलेंद्र की जयंती पर उनको समर्पित काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।

मंच के अध्यक्ष डॉ. अशोक बंसल ने कविराज शैलेंद्र की मथुरा से जुड़ीं उनकी यादों और क़िस्सों विस्तार से परिचित कराया।
इस मौक़े पर काव्य-गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें भाग लेने वाले कवियों में डॉ. रूपा अग्रवाल, राहुल गुप्ता, अटल चतुर्वेदी, हृदयेश उपाध्याय, आकाश गौतम, सोहनलाल शीतल, अमर अद्वितीय, नेत्रपाल सिंह राघव आदि कवियों ने काव्य-पाठ किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *