Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई फाइटर जेट में भरी उड़ान

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम दौरे के आखिरी दिन सुखोई फाइटर जेट से उड़ान भरी। असम के तेजपुर एयरबेस से राष्ट्रपति ने यह उड़ान भरी। इससे पहले 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल भी अग्रिम मोर्चे के लड़ाकू विमान में उड़ान भर चुकी हैं।

अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन के रुख के बीच भारत ने एक तरह से चीन को जवाब देने की कोशिश की है। इससे पहले राष्ट्रपति रहते प्रतिभा पाटिल ने 2009 में देश के इस अत्याधुनिक लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी।
राष्ट्रपति का तेजपुर से उड़ान भरना भी अहम है। अरुणाचल यहां के करीब है। चीन ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के 10 स्थानों का नाम बदला था।

बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय असम दौरे पर गुरुवार दोपहर गुवाहाटी पहुंची थीं। हवाई अड्डे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति की अगवानी के लिए राज्यापल गुलाब चंद कटारिया भी हवाई अड्डे पर मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *