Breaking
Fri. Aug 14th, 2026

CBI ने रेलवे के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते दबोचा:48 करोड़ के टेंडर के बिल पास करने के बदले 1.20 लाख रुपए लिए

बीकानेर : सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (CBI) ने बीकानेर में रेलवे के दो कार्मिकों को 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इनमें एक सीनियर सेक्शन ऑफिसर और एक रेलवे कर्मचारी शामिल है।

दोनों पर कोलकाता की MRT कंपनी के करीब 48 करोड़ रुपए के टेंडर से जुड़े बिल पास करने और भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। CBI ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद गुरुवार शाम ढोला मारु होटल के पास रेलवे के कंस्ट्रक्शन विंग के ऑफिस में ट्रैप कार्रवाई की।

कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया, जबकि अधिकारी मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। जांच एजेंसी अब रिश्वत, बिल भुगतान और टेंडर से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार CBI ने रेलवे विभाग में कार्रवाई करते हुए 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते दो रेल कार्मिकों को गिरफ्तार किया। इनमें एक सीनियर सेक्शन ऑफिसर और दूसरा रेलवे कर्मचारी है। दोनों पर कोलकाता की MRT कंपनी के बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। गुरुवार शाम ढोला मारु होटल के पास स्थित रेलवे के कंस्ट्रक्शन विंग के ऑफिस में CBI ने ट्रैप कार्रवाई की।

48 करोड़ के टेंडर से जुड़े थे बिल

मामला करीब 48 करोड़ रुपए के टेंडर से जुड़े बिलों के भुगतान और उन्हें पास करने से जुड़ा है। आरोप है कि कंपनी के बिलों के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने और उन्हें पास करने के बदले 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।

शिकायत के बाद CBI ने बिछाया जाल

बिल भुगतान के बदले रिश्वत मांगे जाने की शिकायत CBI को मिली थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद जांच एजेंसी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद कंपनी की ओर से रिश्वत की रकम देने पहुंचे कार्मिक के जरिए जाल बिछाया गया और दोनों रेलवे कार्मिकों को 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया।

CBI की कार्रवाई के बाद रेल विभाग में हड़कंप मच गया। आला रेलवे अधिकारी इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर रहे हैं। जांच एजेंसी अब रिश्वत की मांग, बिल भुगतान और करीब 48 करोड़ रुपए के टेंडर से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। CBI की जांच आगे बढ़ने के साथ मामले से जुड़े अन्य तथ्य और इसमें अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आने की संभावना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *