Breaking
Wed. Dec 17th, 2025

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें, भगवान शिव होंगे प्रसन्न

दैनिक उजाला, धर्म डेस्क : 26 फरवरी को बड़े ही धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। यह दिन भगवान शिव और मां पार्वती के लिए बेहद खास है। इस दिन शिव-शक्ति का मिलन हुआ था। हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन खास तौर पर शिवभक्त व्रत, पूजा आदि कर भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। भगवान शिव को शास्त्रों में औघड़ दानी कहा गया है यानी वे प्रसन्न होकर कुछ भी वर दे सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको 23 ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं जिसे चढ़ाकर आप भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं।

हिंदू पंचांग की मानें तो महाशिवरात्रि इस साल 26 फरवरी की सुबह 11.08 बजे आरंभ होगी जो 27 फरवरी की सुबह 08.54 बजे तक रहेगी। चूंकि हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में करने का विधान है, ऐसे में यह 26 फरवरी को मनाई जाएगी

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 23 चीजें

  1. दही
  2. गाय का घी
  3. कच्चा दूध
  4. सफेद फूल
  5. फल
  6. अक्षत
  7. बेलपत्र
  8. धतूरा
  9. भांग
  10. शहद
  11. गंगाजल
  12. भस्म
  13. काला तिल
  14. हरी मूंग की दाल
  15. शमी का पत्ता
  16. सफेद आक का फूल (मदार)
  17. बेर
  18. बेल
  19. इत्र
  20. सफेद चंदन
  21. कच्चा धागा
  22. पान
  23. सुपारी

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। Dainik Ujala Digital News एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *