Breaking
Wed. Aug 26th, 2026

रक्षाबंधन से पहले 2 सगी बहनों का मर्डर, भाई ने 10 मिनट में दोनों को मार दिया; रुड़की में सनसनीखेज हत्याकांड

  • रुडकी के गंगनहर क्षेत्र में मंगलवार रात 2 सगी बहनों की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रुड़की के गंगनहर क्षेत्र में मंगलवार रात एक भाई ने अपनी 2 सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात में आरोपी का जीजा भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि भाई अपनी ही बहनों पर चरित्र को लेकर शक करता था, जिस वजह से उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

वारदात दो अलग-अलग जगहों पर करीब 10 से 15 मिनट में हुई जिससे पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी विवेक कुमार मंगलवार रात सबसे पहले अपनी एक बहन पुष्पा के घर पहुंचा और उसे गोली मार दी।

जीजा पर भी चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां

इसके बाद वह अपनी दूसरी बहन शकुंतला के घर गया, जहां उसने शकुंतला और उसके पति पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल जीजा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोनों घटनाक्रम में करीब 10 से 15 मिनट का अंतराल रहा। रक्षाबंधन से ठीक पहले हुई इस सनसनीखेज वारदात ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को झकझोर कर रख दिया है।

आरोपी फरार, पुलिस कर रही जांच

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विवेक कुमार मौके से फरार हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। दोनों बहनों की हत्या के बाद आरोपी विक्की के फरार होने के बाद पुलिस देर रात उसे गिरफ्तार करने में कामयाब हो पाई है। पुलिस अधिकारियों ने मौके से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली।

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि एक युवक विवेक कुमार द्वारा दोनों बहनों को गोली मारे जाने की बात सामने आई है, दोनों बहनों की मौत हो गई है। वारदात के पीछे क्या कारण रहा है, इसकी जांच की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *