-सबसे बड़ी बात यह रही कि भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इतना बड़ा स्कोर मात्र 1 विकेट खोकर बनाया

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : तिलक वर्मा और संजू सैमसन की सेंचुरी के दम पर 23 छक्के और 17 चौकों की मदद से भारत ने चौथे टी-20 में 283 रन बना दिए। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। तिलक ने 120 और सैमसन ने 109 रन बनाए। साउथ अफ्रीका से इकलौता विकेट लुथो सिपामला ने लिया।

तिलक ने लगातार दूसरे टी-20 में शतक लगाया, वहीं सैमसन एक साल में 3 टी-20 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। सैमसन और तिलक ने दूसरे विकेट के लिए 210 रन की पार्टनरशिप की। यह भारत के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। भारत से पहली बार टी-20 इंटरनेशनल की एक पारी में 2 प्लेयर्स ने शतक लगाए हैं। टी-20 फॉर्मेट में यह तीसरी बार हुआ।

मैच का लाइव स्कोरकार्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रायन रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले सिमेलाने, मार्को यानसन, जेराल्ड कूट्जी, लुथो सिपामला और केशव महाराज।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ा टी-20 स्कोर

भारत ने 20 ओवर में 283 रन बनाए। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ा टी-20 स्कोर है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने 2023 में 3 विकेट खोकर 258 रन बनाए थे। हालांकि, तब साउथ अफ्रीका ने 19 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया था।

सैमसन-तिलक ने 210 रन की पार्टनरशिप की

भारत ने पहला विकेट छठे ओवर में गंवाया, अभिषेक शर्मा 36 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने शतक लगा दिए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 210 रन की पार्टनरशिप की। यह भारत से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। दोनों से पहले रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने पांचवें विकेट के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ 190 रन जोड़े थे।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 1 विकेट खोकर 283 रन बना दिए। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ा टी-20 स्कोर है। टीम से इकलौता विकेट लुथो सिपामला ने लिया। भारत से संजू सैमसन ने 109 और तिलक वर्मा ने 120 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 36 रन बनाकर आउट हुए।

तिलक ने 41 बॉल पर शतक लगाया

तिलक वर्मा ने लगातार दूसरे टी-20 में शतक लगाया।

तिलक वर्मा ने लगातार दूसरे टी-20 में शतक लगाया।

तिलक वर्मा ने 19वें ओवर में लुथो सिपामला के खिलाफ 2 रन लिए। इसी के साथ उन्होंने 41 बॉल पर सेंचुरी लगा दी। यह टी-20 में उनका लगातार दूसरा शतक है, उन्होंने पिछले मुकाबले में भी सेंचुरी लगाई थी। तिलक भारत के लिए 2 टी-20 शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।

सैमसन ने 51 बॉल पर सेंचुरी लगाई

संजू सैमसन एक साल में 3 टी-20 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले प्लेयर बने।

संजू सैमसन एक साल में 3 टी-20 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले प्लेयर बने।

संजू सैमसन ने 18वें ओवर में जेराल्ड कूट्जी के खिलाफ सिंगल लेकर अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 51 बॉल पर अपने करियर का तीसरा शतक लगाया। उन्होंने सीरीज के पहले मैच में भी सेंचुरी लगाई थी। इस बीच वह बाकी 2 टी-20 में जीरो पर भी आउट हुए। सैमसन ने पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ भी शतक लगाया था। वह एक साल में 3 टी-20 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले ही खिलाड़ी बने।

तिलक ने 22 बॉल पर फिफ्टी लगाई

तिलक वर्मा ने तीसरे टी-20 में सेंचुरी लगाई थी।

तिलक वर्मा ने तीसरे टी-20 में सेंचुरी लगाई थी।

तिलक वर्मा ने 14वें ओवर में 22 गेंद पर फिफ्टी लगा दी। उन्होंने ऐडन मार्करम के खिलाफ चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में टीम ने 22 रन बनाए और स्कोर 199 तक पहुंचा दिया।

12 ओवर में भारत का स्कोर 150 पार

12वें ओवर में भारत ने लुथो सिपामला के खिलाफ 20 रन बना दिए। इस ओवर में संजू सैमसन ने 2 और तिलक वर्मा ने एक छक्का लगाया। इसी ओवर में टीम ने 150 रन का स्कोर भी पार कर लिया।

सैमसन ने 28 गेंद पर फिफ्टी लगाई

संजू सैमसन ने सीरीज के पहले मैच में सेंचुरी लगाई थी।

संजू सैमसन ने सीरीज के पहले मैच में सेंचुरी लगाई थी।

संजू सैमसन ने 10वें ओवर की पहली बॉल पर ट्रिस्टन स्टबस के खिलाफ छक्का लगाया। इसी के साथ उन्होंने 28 गेंद पर फिफ्टी भी लगा दी। भारत ने 9वें ओवर में स्कोर सेंचुरी के पार भी कर दिया था।

अभिषेक पावरप्ले के आखिरी ओवर में आउट

अभिषेक शर्मा ने 36 रन बनाए।

अभिषेक शर्मा ने 36 रन बनाए।

अभिषेक शर्मा पावरप्ले के आखिरी ओवर में कॉट बिहाइंड हो गए, उन्हें लुथो सिपामला ने पवेलियन भेजा। अभिषेक ने 18 गेंद पर 36 रन बनाए, उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 4 छक्के लगाए। पावरप्ले में भारत ने 1 विकेट खोकर 73 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner